इस फसल की खेती से बहुत शानदार मुनाफा होता है क्योकि बाजार में इसके बीज से निकलने वाले तेल की मांग बहुत होती है। तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है और कैसे की जाती है।
लखपति बनाने वाली ये फसल की करें खेती
सोयाबीन की खेती बहुत फायदेमंद होती है क्योकि बाजार में इसका तेल बहुत डिमांडिंग होता है और बीज से तेल निकलने के बाद बचे हुए ठोस पदार्थ जिससे सोयाबीन मील कहा जाता है। उसका उपयोग भी कई चीजों को बनाने में होता है। आज हम आपको सोयाबीन की एक ऐसी उच्च गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली किस्म के बारे में बता रहे है जो किसानों के लिए बहुत अच्छी साबित होती है। ये किस्म विभिन्न प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में उगाई जा सकती है लेकिन इसे पानी की पर्याप्त उपलब्धता की आवश्यकता होती है। हम बात कर रहे है सोयाबीन की RVSM 1135 वैरायटी की खेती की ये सोयाबीन की एक उन्नत किस्म है।

सोयाबीन की इस किस्म की करें खेती
अगर आप सोयाबीन की RVSM 1135 वैरायटी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती करने में कोई बड़ी परेशानी दिक्कत नहीं होगी। सोयाबीन की RVSM 1135 वैरायटी की खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसकी खेती के लिए पहले खेती की गहरी जुताई करनी चाहिए और फिर पाटा चलाकर मिट्टी को भुरभुरा बना लेना चाहिए मिट्टी में नमी का स्तर मध्यम होना चाहिए। बुवाई के लिए प्रति एकड़ 25-30 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है इसकी खेती में वर्मीकम्पोस्ट खाद का उपयोग जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद सोयाबीन की RVSM 1135 वैरायटी की फसल करीब 95 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
बंपर होगी उपज
सोयाबीन की RVSM 1135 वैरायटी की खेती करने से बहुत अधिक उत्पादन देखने को मिलता है एक हेक्टेयर में सोयाबीन की RVSM 1135 वैरायटी की खेती करने से लगभग 30 क्विंटल की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है बाजार में सोयाबीन का तेल करती 110 से 120 रूपए प्रति लीटर तक बिकता है ये सोयाबीन की एक लोकप्रिय किस्म की खेती है। इसकी खेती किसानों के लिए बहुत मुनाफे वाली साबित होती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद