गुड़हल के पौधे में फूलों की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ये चीज बहुत उपयोगी साबित होती है इसमें मौजूद पौष्टिकता पौधे को भरपूर पोषण देती है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
गुड़हल के पौधे में लगे फूलों का साइज होगा बड़ा
अक्सर कुछ लोगों के बगीचे में लगा गुड़हल का पौधा छोटे-छोटे साइज के फूल देता है और कई बार पौधे में बरसात के मौसम में कीटों का भी अटैक होने लगता है जिससे पौधे की ग्रोथ में भी बाधाएं आती है आज हम आपको गुड़हल के पौधे के लिए कुछ ऐसी चीजों से बने फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है जो गुड़हल के पौधे के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है इस फर्टिलाइजर को आप एकदम मुफ्त में घर में ही तैयार कर सकते है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व के गुण पाए जाते है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

गुड़हल के पौधे में डालें ये चीज
गुड़हल के पौधे में डालने के लिए हम आपको चावल के पानी और नीम के तेल से बने फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है ये एक प्राकतिक बेहतरीन उर्वरक और कीटनाशक के रूप में काम करता है। चावल का पानी पौधे की जड़ों को मजबूत करता है और पौधे में फूलों की संख्या और साइज को बढ़ाता है। चावल के पानी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व के गुण होते है जो गुड़हल के पौधे के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते है। नीम का तेल सफेद कीड़ों, मिलीबग्स और अन्य कीटों को नियंत्रित करने में मदद करता है। नीम के तेल में मौजूद तत्व पौधे को स्वस्थ और हरा भरा बनाते है जिससे गुड़हल का पौधा अच्छे से ग्रोथ करता है।
कैसे करें उपयोग
गुड़हल के पौधे में चावल के पानी और नीम के तेल से बने फर्टिलाइजर का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और असरदार साबित होता है इनका उपयोग करने के लिए चावल को धोते समय जो पानी निकलता है उस एक गिलास पानी में 1 से 2 बूंद नीम के तेल की मिलाकर गुड़हल के पौधे की मिट्टी में इस फर्टिलाइजर को डालना है और पौधे की पत्तियों में स्प्रे करना है ऐसा करने से पौधे में फूल खूब खिलेंगे और कीट मिलीबग भी पौधे से कोसों दूर रहेंगे। इस फर्टिलाइजर का उपयोग महीने में 2 बार पौधे में कर सकते है।