सोयाबीन की ये किस्म किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है इसकी खेती में लागत मेहनत कम और मुनाफा अधिक होता है। तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
जुलाई-अगस्त में सोयाबीन की ये किस्म लगाएं
सोयाबीन की खेती के लिए जुलाई अगस्त का महीना सबसे उपयुक्त होता है आज हम आपको सोयाबीन की खेती के लिए एक उच्च पैदावार देने वाली किस्म के बारे में बता रहे है इस किस्म की मांग बाजार में बहुत होती है क्योकि ये उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है जिसका उपयोग कई चीजों को बनाने में बहुत होता है। ये किस्म रोगों के प्रति सहनशील मानी जाती है। ये किस्म मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान, मराठवाड़ा, बुंदेलखंड, और गुजरात विदर्भ जिलों के किसानों के लिए उपयुक्त है। हम बात कर रहे है सोयाबीन की PK 1059 किस्म की खेती की ये सोयाबीन की एक मध्यम अवधि की किस्म है।

कैसे करें खेती
अगर आप सोयाबीन की PK 1059 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सोयाबीन की PK 1059 किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकास वाली उपजाऊ दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसकी खेती के लिए पहले खेत की अच्छी गहरी 3 बार जुताई करनी चाहिए। और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए बुवाई से पहले बीजों को उपचारी करना चाहिए एक हेक्टेयर में बुवाई के लिए करीब 30-33 किलोग्राम बीज का उपयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद सोयाबीन की PK 1059 किस्म की फसल करीब 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप सोयाबीन की PK 1059 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त बंपर उत्पादन देखने को मिलेगा एक हेक्टेयर में सोयाबीन की PK 1059 किस्म की खेती करने से करीब 25-30 क्विंटल की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है ये सोयाबीन की एक अच्छी पैदावार देने वाली किस्म है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।