धान के कल्ले गिनते-गिनते थक जाएंगे, रोपाई के 20 दिन बाद डाले यह चमत्कारी खाद, उत्पादन होगा अंधाधुंध

On: Wednesday, July 23, 2025 6:00 PM
धान की रोपाई के 20 दिन बाद डालें ये खाद का मिश्रण

धान के कल्लो की संख्या बढ़ाना चाहते हैं तो चलिए यहां पर एक खाद का बढ़िया फार्मूला बताते हैं जिसे देने से उत्पादन अधिक मिलेगा-

धान के कल्लो की संख्या बढ़ाएं उत्पादन अधिक पाए

धान की खरीदी सरकार MSP पर यानी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करती है। जिसमें किसानों को अधिक कमाई करने के लिए उत्पादन भी ज्यादा लेना होगा। जिसके लिए फसल को सभी तरह के पोषक तत्व देने होंगे। जिससे धान के कल्लो की संख्या अधिक आएगी। अगर कल्लो की संख्या ज्यादा होगी तभी उत्पादन ज्यादा मिलेगा।

इसके लिए शुरुआत से ही किसान भाइयों को ध्यान रखना होगा। जिसमें जिन किसानों ने बुवाई के समय फास्फोरस और पोटाश जैसे पोषक तत्व दिए होंगे उन्हें अपनी फसल अच्छी देखने को मिल रही होगी। जिसमें बुवाई के समय डीएपी और एसएसपी खाद देना चाहिए। चलिए जानते हैं रोपाई के 18 से 20 दिन बाद कौन सी खाद देने से कल्लो की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़े- एक एकड़ से 6 लाख रु कमाना है तो जुलाई-अगस्त में करें इन 2 सब्जियों की खेती, 200 से 400 क्विंटल तक मिलता है उत्पादन

धान की रोपाई के 20 दिन बाद डालें ये खाद का मिश्रण

धान की रोपाई के 18 से 20 दिन बाद आपको खाद का एक पूरा मिश्रण बनाकर फसल को देना है। इससे हर तरह से फायदा होगा। यहां पर आपको जो खाद का मिश्रण बताने जा रहे हैं उसमें पोषक तत्व, फंगीसाइड, कीटनाशक सभी चीज शामिल है। जिससे फसल को पोषण मिलेगा और रोग बीमारी से भी वह बची रहेगी। तो चलिए नीचे लिखिए बिंदुओं के अनुसार जानते हैं।

  • यूरिया 45 किलो।
  • जिंक सल्फेट 21% वाला 10 किलो
  • फेरस सल्फेट 5 किलो
  • मैग्नीशियम सल्फेट 5 किलो
  • कीटनाशक कोई भी ले सकते हैं। दानेदार ले रहे हैं तो 3 किलो मात्रा रखे।
  • इसके अलावा 3 किलो 80% द्वारा सल्फर ले लीजिए ।

यह भी पढ़े- किसानों को अनुदान पर 75 हजार आम-लीची जैसे कई फलों के पौधे बांटे जाएंगे, बरसात में करें खेती होगी तगड़ी आमदनी

Leave a Comment