मक्का की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती से बहुत ज्यादा उत्पादन मिलता है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
अधिक उपज के लिए लगाएं मक्का की ये किस्म
मक्का की ये वैरायटी की खेती किसानों के लिए बहुत गुणकारी साबित होती है ये किस्म आमतौर पर दानों के लिए उगाई जाती है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है इसकी खेती से न केवल ज्यादा उत्पादन मिलता है बल्कि ये कई रोगों के प्रतिरोधी भी होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है मक्का की KMH-3426 किस्म की खेती की ये मक्का की एक संकर (हाइब्रिड) किस्म है। ये किस्म अपनी उच्च उपज क्षमता और अच्छे दानों के लिए जानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप मक्का की KMH-3426 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मक्का की KMH-3426 किस्म की खेती के लिए पहले खेत को अच्छे से जोतकर तैयार करना चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई आमतौर पर पंक्तियों में की जाती है। पंक्ति से पंक्ति की दूरी 60-75 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी रखनी चाहिए और इसके बीजों को 4-5 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए। बुवाई के बाद मक्का की KMH-3426 किस्म की फसल करीब 80-100 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप मक्का की KMH-3426 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में मक्का की KMH-3426 किस्म की खेती करने करीब 8-10 टन का उत्पादन होता है आप इसकी खेती से 2 लाख रूपए तक की कमाई कर सकते है ये मक्का की एक अच्छी गुणवत्ता वाली किस्म है। ये एक मध्यम संक्रमणकालीन संकर मक्का किस्म है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद