Irrigation System Companies: सस्ता-टिकाऊ-मजबूत ड्रिप सिस्टम लगवाना है तो यहां जानें सिंचाई की टॉप 9 कंपनियों के नाम

On: Sunday, July 20, 2025 2:20 PM
Irrigation System Companies

सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम या फिर मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम जैसे सिंचाई के कोई भी सिस्टम खेत में लगाना चाहते हैं तो चलिए आपको टॉप कंपनियों के नाम बताते हैं-

ड्रिप सिस्टम सही कंपनी से लगवाएं

किसान अगर कम पानी में खेती करना चाहते हैं, पानी की बचत करना चाहते हैं, तथा खरपतवार की समस्या को कम करना चाहते हैं, तो खेत में ड्रिप सिस्टम लगा सकते हैं। कई प्रकार के सिंचाई यंत्र आते हैं। सिंचाई करने के इस तरह के सिस्टम जैसे कि ड्रिप, स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर इसके अलावा और भी कई प्रकार है। जिससे क्या होता है की बूंद-बूंद पानी खेतों में जाता है। फसल को जितनी जरूरत होती है उसके अनुसार ही खेत में पानी पहुंचता है। इससे हर जगह खरपतवार नहीं उगती है।

तथा पानी की 50% से ज्यादा बचत होती है। इस सिस्टम में खेतों में पाइप बिछाई जाती है, और पौधों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें समय पर पानी दे सकते हैं। इससे खेती में लागत कम होती है, उत्पादन अधिक मिलता है।

तो अगर आप भी रेजिस्टेंस खेत में लगाना चाहते हैं तो बढ़िया कंपनी से लगाए। अगर सही कंपनी से नहीं लगाएंगे तो इसमें फस भी सकते हैं। पैसा भी चला जाएगा, और फिर नुकसान भी हो सकता है। पानी की बर्बादी भी हो सकती है, तो चलिए कुछ ऐसी कंपनियों के नाम जानते हैं जो की बढ़िया सिंचाई यंत्र खेत में लगाते हैं, और कुछ कंपनी ऐसी है जो कि सस्ते में मजबूत समान देती है तथा अपने-अपने काम में स्पेशल है।

यह भी पढ़े- Profitable trees: एक बीघा से 1 करोड़ रु कमाना है तो यह पेड़ लगाए किसान, जहाज बनाने के लिए इसकी लकड़ी होती है इस्तेमाल

सिंचाई प्रणाली कंपनियां

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार कुछ बढ़िया भरोसेमंद सिंचाई प्रणाली कंपनियों (Irrigation System Companies) के नाम जानिये-

  1. जैन सिंचाई प्रणाली / Jain Irrigation Systems: यह ड्रिप इरीगेशन में स्पेशल है 100 से ज्यादा देशों में यह काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह एक वैश्विक कंपनी जो सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों सहित सिंचाई समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला रखती है। सबसे ज्यादा जानी-मानी कंपनी है।
  2. नेटाफिम इंडिया / Netafim India: यह ड्रिप और ऑटोमेशन में स्पेशल माने जाते हैं। ड्रिप सिंचाई समाधान में अग्रणी नेटाफिम की भारतीय सहायक कंपनी है।
  3. फिनोलेक्स प्लासॉन कंपनी/ Finolex Plasson: यह एक तरह से संयुक्त उद्यम सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के उत्पादन पर केंद्रित कंपनी है।
  4. किसान सिंचाई लिमिटेड / Kisan Irrigation Ltd.: सस्ते पाइप यहां से किसान प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर स्प्रिंकलर के अलावा सभी तरह के उत्पाद छोटे रूप में भी उपलब्ध। यह एक भारतीय कंपनी जो विभिन्न सिंचाई उपकरणों और प्रणालियों में विशेषज्ञता रखती है। किसानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
  5. सुप्रीम इंडस्ट्रीज / Supreme Industries: बता दे कि यह एक विविधीकृत कंपनी है जो सिंचाई घटकों सहित प्लास्टिक उत्पादों में कार्य करती है। यह भी बढ़िया विकल्प है।
  6. ईपीसी इंडस्ट्रीज / EPC Industries: बताया जाता है कि यह कंपनी सिंचाई के साथ-साथ कृषि संबंधी विविध समाधान किसानों को देती है।
  7. पायल सिंचाई / Payal Irrigation: यह भी एक सिंचाई उत्पादों के विनिर्माण और आपूर्ति में संलग्न कंपनी है, जहां पर सिंचाई से जुड़े यंत्र मिलते है।
  8. कोठारी एग्रीटेक / Kothari Agritech: इस कंपनी में भी सिंचाई प्रणालियों के साथ-साथ कृषि उत्पादों के विनिर्माण और आपूर्ति में शामिल है। जिससे कई काम एक जगह होंगे।
  9. कैप्टन पॉलीप्लास्ट लिमिटेड / Captain Polyplast Ltd: सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों और पीवीसी पाइपों में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी है।

यह भी पढ़े- किसानों के ऊपर हुई पैसों की बारिश, धान के किसानों को 15 हजार रु प्रति एकड़ दे रही सरकार, अन्य फसलों पर 10 हजार रु, जानिए योजना

Leave a Comment