धान की रोपाई होते ही किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, MSP में हुआ इज़ाफा, जानिए कितना बढ़ा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य

On: Sunday, July 20, 2025 11:00 AM
धान की MSP में 69 रुपये की बढ़ोतरी हुई

धान की खेती करने वाले किसानों को बड़ी खुशखबरी मिली है, न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, जिससे पहले से ज़्यादा दाम मिलेंगे, तो आइए जानते हैं पूरी खबर-

धान किसानों के लिए खुशखबरी

खरीफ सीजन में ज़्यादातर किसानों ने धान की खेती की है, ऐसे में धान की खेती करने वाले किसानों को राज्य सरकार की तरफ़ से बड़ी खुशखबरी मिली है, दरअसल मुख्यमंत्री ने धान के दाम बढ़ा दिए हैं, अगर किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचते हैं, तो पिछले साल के मुकाबले दाम ज़्यादा मिलेंगे, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी, तो आइए आपको बताते हैं कि इस साल कितना दाम मिलेगा और एमएसपी पर बेचने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन।

धान के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई जाने

धान की MSP में 69 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों को पिछले साल के मुकाबले इस साल 69 रुपये ज़्यादा मिलेंगे। जिसमें बताया जा रहा है कि सामान्य धान की ख़रीद 2369 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ए ग्रेड धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा, जो कि पिछले साल देखा जाए तो 2300 और 2320 रुपये प्रति क्विंटल ही था। इस तरह किसानों को पहले से ज्यादा धान की कीमत मिलेगी। यह खुशखबरी उत्तर प्रदेश के किसानों को मिली है। योगी सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े-Profitable trees: एक बीघा से 1 करोड़ रु कमाना है तो यह पेड़ लगाए किसान, जहाज बनाने के लिए इसकी लकड़ी होती है इस्तेमाल

धान की खरीद कब शुरू होगी?

अभी जुलाई के महीने में कई किसान धान की रोपाई कर रहे हैं, इसलिए फसल तैयार होने में समय लगेगा। इसलिए सरकार नवंबर में धान खरीदेगी, जिसमें 1 नवंबर से धान के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच पाएंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को MSP पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। आप खाद विभाग के पोर्टल एफसीएस.यूपी.एनआईसी.इन पर पंजीकरण करा सकते हैं।

इसके आलावा किसान भाई जन सेवा केंद्र में सीएससी सेंटर, साइबर कैफे में जाकर भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं, जिससे किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।

यह भी पढ़े-किसानों के ऊपर हुई पैसों की बारिश, धान के किसानों को 15 हजार रु प्रति एकड़ दे रही सरकार, अन्य फसलों पर 10 हजार रु, जानिए योजना

Leave a Comment