घर पर ही मिलती है ये 4 खाद, गार्डन के लिए खाद खरीदने की नहीं है जरूरत, जानिये इन खाद के बारें में जो आपको घर पर ही मुफ्त में मिल जायेगी।
होम गार्डन के लिए मुफ्त की खाद
होम गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के गमले रखते हैं और महंगे-महंगे पौधे भी बाजार से खरीद कर लेकर आते हैं। लेकिन पौधों को बढ़िया पोषण नहीं मिलता तो वह या तो सूख जाते हैं या फिर उनके ग्रोथ रुक जाती है।
लेकिन आपको खाद पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है आपको बता दे कि कई तरीके की खाद आपके घर पर फ्री में मिल जाती है जो की केमिकल वाली खाद से कई गुना ज्यादा बढ़िया होती है। तो फिर अगर आपने अपने घर में फल, सब्जी या फूल के पौधे लगा रखे हैं तो चलिए जानते हैं चार प्रकार के खाद के बारे में।
घर पर ही मिलती है ये 4 खाद
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए घर पर मिलने वाली चार तरह की खाद।
- यहां पर हम सबसे पहले बात कर लेते हैं फल और सब्जी के छिलके से तैयार होने वाली खाद की, इसे बनाना बेहद आसान है तो अगर आप किचन वेस्ट का इस्तेमाल करके खाद बनाते हैं तो पौधों को बढ़िया पोषण मिलेगा।
- इसके बाद आप चाय पत्ती से भी खाद बना सकते हैं। जी हां आपको बता दे की इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छे से धोकर सुखाकर आप उसे खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आपके घर में चूल्हे में खाना बनता है तो आपको बता दे कि जो राख निकलती है वह भी बढ़िया खाद के रूप में काम करती है।
- नारियल के छिलके से भी कोकोपीट खाद बनाई जा सकती है, जो की सभी तरह के पौधों के लिए बढ़िया होती है। इसे अगर आप गमले में डाल देते हैं तो मिट्टी बढ़िया भुरभुरी हो जाती है।