Success Story of Farmers: 1 एकड़ से खर्चा निकाल कर भी 3 लाख कमा रहा है यह किसान, इस देशी फल की खेती से मिली सफलता

On: Tuesday, July 22, 2025 9:00 AM
Success Story of Farmers

किसान शाहनवाज़ इस फसल से एक एकड़ की जमीन से ₹300000 का शुद्ध लाभ कमा रहे हैं, आइए जानते हैं कैसे-

किसान की सफलता की कहानी

हमारे देश में कई किसान हैं जो एक एकड़ की ज़मीन से लखपति बन रहे हैं, कम मेहनत में अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं, ऐसे में आज एक ऐसी फसल के बारे में बात कर रहे हैं जो कम लागत में कई गुना ज़्यादा मुनाफ़ा दे रही है। जिसकी खेती किसान शाहनवाज़ कर है, जो एक युवा किसान हैं, और पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। आपको बता दें कि वो फलों की खेती करते हैं, जिससे प्रति एकड़ 3 लाख का मुनाफ़ा मिलता है, लागत बस कुछ हजार आती है, तो आइए आपको बताते हैं कि वो कौन से फल की खेती करते हैं, कितना मुनाफ़ा देती हैं, जिसे किसान बरसात के मौसम में लगा सकते हैं।

इस फल की खेती में मुनाफ़ा है

कई तरह के फलों की खेती करके अच्छी कमाई की जा सकती है, लेकिन हर तरह के फल हर जगह नहीं लगाए जा सकते, लेकिन यहाँ बेर की बात की जा रही है। जिसे ज़्यादातर राज्यों में लगाया जा सकता है। बेर की तीन किस्में किसान भाई लगाते हैं, जिनके नाम मिस इंडिया, बाल सुंदरी और थाई ग्रीन हैं, जो 10 महीने में तैयार हो जाती हैं, कम पानी में बंपर उत्पादन देती हैं। इसके फल सुंदर और भारी होते हैं, जिससे ग्राहक इसकी ओर आकर्षित होते हैं। इसकी खेती बरसात के मौसम में की जा सकती है।

इसमें दो पौधों के बीच 8 फीट और दो क्यारियों के बीच 10 फीट की दूरी रखें। पेड़ अच्छे से बढ़ेंगे, जिससे अच्छा उत्पादन मिलेगा। यह एक ऐसी फसल है जिसे ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत नहीं होती। आइए जानते हैं लागत और मुनाफ़े के बारे में।

यह भी पढ़े-किसानों के ऊपर हुई पैसों की बारिश, धान के किसानों को 15 हजार रु प्रति एकड़ दे रही सरकार, अन्य फसलों पर 10 हजार रु, जानिए योजना

लागत और आमदनी

बेर की खेती किसानों को कम लागत में ज़्यादा मुनाफ़ा दे सकती है। शाहनवाज़ बताते हैं कि उन्होंने एक एकड़ ज़मीन में 550 बेर के पेड़ लगाए हैं, जिनसे उन्हें अच्छा उत्पादन मिलता है। एक पेड़ से 20 किलो तक उत्पादन होता है। अगर कीमत की बात करें, तो औसतन ₹30 किलो मिलता है, जिससे अच्छी कमाई 3,30,000 रु तक हो जाती है, जिसमें अगर खर्च की बात करें तो यह ₹30000 ही आता है, यानी यहां ₹300000 का शुद्ध लाभ हो रहा है। बेर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, यह खनिज विटामिन का अच्छा स्रोत है, जिसके कारण इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। बेर का खट्टा मीठा स्वाद ग्राहकों को आकर्षित करता है।

यह भी पढ़े-Profitable trees: एक बीघा से 1 करोड़ रु कमाना है तो यह पेड़ लगाए किसान, जहाज बनाने के लिए इसकी लकड़ी होती है इस्तेमाल

Leave a Comment