नींबू की ये वैरायटी की खेती किसानों के लिए बहुत मुनाफे वाली होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
नींबू की ये किस्म बना देगी मालामाल
नींबू की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है लेकिन इसकी खेती में अच्छे मुनाफे के लिए उच्च गुणवत्ता वाली वैरायटी का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको नींबू की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है ये किस्म साल में दो बार फलती है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है नींबू की नींबू पंत 1 किस्म की खेती की ये नींबू की एक उन्नत और लोकप्रिय किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप नींबू पंत 1 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से पहले जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। नींबू पंत 1 किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली हल्की दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है मिट्टी का पीएच स्तर 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। नींबू की पंत 1 किस्म की खेती के लिए उपोष्णकटिबंधीय और अर्ध-शुष्क जलवायु उपयुक्त होती है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है। जुलाई-अगस्त का महीना इसके पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये किस्म रोपाई के 1 साल बाद ही फल देना शुरू कर देती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप नींबू पंत 1 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। इसका एक अच्छा विकसित नींबू का पेड़ 2000-5000 फल प्रति वर्ष पैदा कर सकता है एक एकड़ में आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये नींबू की एक उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।