मिर्च की ये किस्म की खेती बहुत मुनाफे वाली होती है इसकी मांग बाजार में सालभर बहुत अधिक होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म की खेती है।
जुलाई में करें मिर्च की ये किस्म की खेती
मिर्च की खेती के लिए इस किस्म का चयन करना किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है क्योकि ये किस्म उच्च उपज देने वाली होती है जो किसानों को अधिक मुनाफा कमाने में मदद करती है। ये किस्म कुछ सामान्य मिर्च रोगों के प्रति सहनशील होती है जिससे किसानों को कम कीटनाशकों का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। इसके फल लंबे और पतले होते है जो पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं। हम बात कर रहे है मिर्च की अर्का सफल किस्म की खेती की ये मिर्च की एक उन्नत किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप मिर्च की अर्का सफल किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मिर्च की अर्का सफल किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली उपजाऊ, और हल्की दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में बीज के द्वारा तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसकी खेती में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए निराई-गुड़ाई और खरपतवारनाशकों का उपयोग करना चाहिए इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 60-70 दिनों के बाद कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप मिर्च की अर्का सफल किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में मिर्च की अर्का सफल किस्म की खेती करने से करीब 30-35 टन का उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है ये किस्म हरी मिर्च और सूखी मिर्च दोनों के रूप में उपयोग के लिए उपयुक्त होती है।