Onion price: कहीं 1 तो कहीं ₹2 किलो पहुंचा प्याज, इस महंगाई में किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़, जानिए किन मंडियों की हालत है इतनी खराब

प्याज के कुछ किसानों को बहुत ज्यादा घाटा सहना पड़ रहा है, इस महंगाई में भी उन्हें एक या दो रुपए भाव मिल रहे हैं, जिससे लागत कहीं से नहीं निकल रही है-

प्याज की खेती में नुकसान

प्याज की खेती में अधिकतर फायदा ही देखा जाता है। लेकिन कभी-कभी बाजार में कीमत बहुत ज्यादा गिर जाती है। प्याज की डिमांड पूरे साल रहती है। इसलिए अधिकतर किसान प्याज की खेती करते हैं। मगर प्याज की कीमत कभी-कभी बहुत ज्यादा गिरने से किसान को नुकसान हो जाता है। जिसमें इस समय दो मंडियों में प्याज की कीमत एक और ₹2 किलो मिल रही है। जिससे किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में प्याज के भाव क्या है।

यहां 1 और ₹2 किलो हुआ प्याज

दरअसल, यहां पर महाराष्ट्र के रायगढ़ की बात की जा रही है जहां पर कर्जत मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव ₹1 किलो है वही सोलापुर के मंगलबेढ़ा मंडी में ₹2 किलो प्याज है। इस तरह आप देख सकते हैं किसानों को कितनी कम कीमत मिल रही है। जिससे बहुत घाटे में किसान चले गए हैं। जिसमें अगर बात करें केंद्रीय कृषि मंत्रालय रिपोर्ट की तो 29 जून को देश में प्याज के औसत भाव लगभग 14.69 किलो थे, जो कि बीते साल के मुकाबले 25 रुपए से कम है। इस साल किसानों को बेहद कम कीमत मिल रही है। चलिए जानते हैं महाराष्ट्र के अन्य मंडियों में प्याज के प्रति क्विंटल न्यूनतम और अधिकतम कीमत क्या है।

  • कर्जत मंडी में ₹100 प्रति क्विंटल न्यूनतम भाव है, और अधिकतम भाव ₹1500 प्रति क्विंटल और मॉडल प्राइस ₹1000 क्विंटल है।
  • छत्रपति संभाजी नगर में न्यूनतम भाव 500, अधिकतम 1400 रुपए प्रति क्विंटल और मॉडल प्राइस 950 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कोल्हापुर में ₹500 न्यूनतम, ₹2100 अधिकतम और ₹1200 मॉडल प्राइस है।
  • महाराष्ट्र के देवाला मंडी में ₹300 न्यूनतम कीमत और अधिकतम 1625 जबकि, मॉडल प्राइस 1500 रुपए प्रति क्विंटल है।

यह भी पढ़े- बरसात में गाय-भैंस के आसपास नहीं भटकेंगे मच्छर और मक्खी, यह घरेलू उपाय करके देखें, पशुशाला से मच्छर-मक्खी भगाएं

उत्तर प्रदेश की मंडी में प्याज के दाम

महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर आगरा और अजुहा मंडी में न्यूनतम भाव ₹1200 प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव 1500 और 1320 रुपए प्रति क्विंटल, मॉडल प्राइस 1350 और 1260 रुपए प्रति क्विंटल है। इसके अलावा इलाहाबाद में 1225 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम भाव, अधिकतम भाव 1300 और मॉडल प्राइस 1250 रुपए है। अकबरपुर और अलीगढ़ में न्यूनतम भाव 1180 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम भाव ₹1300 और मॉडल प्राइस 1250 रुपए है।

यह भी पढ़े- खेत के बाहर खड़े रह जाएंगे जानवर, इस सरकारी योजना का उठाएं लाभ, प्रति मीटर 150 रुपए की मिलती है सब्सिडी, खेत में जानवर की नो एंट्री होगी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment