धान के किसानों के साथ धोखेबाजी? 1 हजार किसानों ने खराब धान बताकर मांगे अपने पैसे, 39 लाख रु की धान इस कंपनी ने बेंची, जानिए कंपनी का नाम

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है, आपको बता दे की 39 लाख रुपए की धान इस कंपनी ने बेचीं, जिसमें किसानों का कहना है कि धान खराब है और उनके पैसे वापस किया जाए-

खराब गुणवत्ता वाली धान

खरीफ सीजन में मुख्य तौर पर अधिकतर किसान धान की खेती करते हैं। इसमें अच्छा उत्पादन लेने के लिए किसानों को बढ़िया गुणवत्ता वाला धान का बीज चाहिए होता है। लेकिन आपको बता दे कि कई किसानों का कहना है कि उन्होंने जो धान का बीज खरीदा है, वह खराब है, और इस उनके पैसे उन्हें वापस मिले। जिसमें लिखित रूप किसानों ने यह सूचना जिला कृषि पदाधिकारी को दी है। जिसमें अधिकारियों का कहना है कि किसानों को उनके पैसे वापस मिलेंगे, तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी कंपनी का धान है, और किन किसानों के साथ यह धोखेबाजी हुई है।

धान की कंपनी के बारे में जाने

दरअसल, यहां पर पलामू झारखंड के किसानों की बात की जा रही है। जहां पर किसानों ने धान के बीज 111 रुपए किलो के हिसाब से खरीदे थे। आपको बता दे की कंपनी ने 39 लाख 18,300 रु का धान बेंचा था। जिसमें धान के यह बीज एचएससीए कंपनी के थे। जिसमें 1000 किसानों ने यह कहा है कि धान की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इसलिए उनके पैसे उन्हें वापस मिलने चाहिए, और कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को 3 दिन में पैसे देने के लिए कहा है तो चलिए आपको बताते हैं यह धान किसानों ने कैसे खरीदा था, क्योंकि यह उनको आधी कीमत में मिला था।

यह भी पढ़े- धान नहीं लगाएंगे तो 8 हजार रु प्रति एकड़ पाएंगे, यह फसले लगाएं और सरकार से पैसा पाएं

यहां से खरीदते हैं किसान अनुदान पर धान के बीज

किसानों को बीज के बीच अनुदान पर दिए जाते हैं, ताकि बीजों का खर्चा आधा हो जाए, आपको बता दे की धान के बीज किसानों का 50% अनुदान पर मिले थे। जिसमें किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यालय में पत्र निर्गत किया था कि उन्हें किस कंपनी का धान खरीदना है।

किसान भाई धान के बीज की गुणवत्ता जानने के लिए, बीजों को नमक के पानी में भिगोकर, अंकुरण परीक्षण कर सकते है या फिर किसान बीज प्रमाणीकरण प्रयोगशाला में जांच कराकर गुणवत्ता की जांच करा सकते हैं। जिससे बीज के बारें में जानकारी हो जायेगी।

यह भी पढ़े- किसानों को सिर्फ ₹37 में मिल रहे 6 किलो धान के बीज, इस योजना के तहत सिर्फ 10% खर्चे में हाथ आएंगे धान के उन्नत किस्म के बीज

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment