खेती के लिए किसानों को एक मिनी किट जिसमें 3 किलो का बीज का पैकेट मुफ्त में दिया जा रहा है, तो चलिए जानते हैं किसे फायदा हो रहा है-
किसानों को फ्री में बांटे जा रहे हैं बीज
सरकार खेती में किसानों के कई तरीके से मदद करती है। जिसमें आज बात कर रहे हैं मुफ्त में बीज बांटने की तो सरकार किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए मुफ्त में बीज दे रही है। ताकि बिना बीज खरीदे ही किसान खेती कर सके, और मोटे अनाज की खेती की तरफ आकर्षित हो सके। क्योंकि मोटा अनाज सेहत के लिए फायदेमंद होता है, और सरकार भी इसे बिक्री करते के लिए किसानों का सपोर्ट कर रही है। मार्केटिंग में सहयोग कर रही हैं, जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी तो चलिए जानते हैं, कौन-सी फसल का बीज किसानों को दिया जा रहा है।
3 किलो बीज मिल रहा मुफ्त में
मोटे अनाज की बात करें तो यहां पर कोदो के बीज किसानों को मुफ्त में दिया जा रहा है। जिसमें एक मिनी किट दिया जाएगा। उसमें 3 किलो बीज होंगे, जिससे किसान एक हेक्टेयर में खेती कर पाएंगे। इस समय कोदो की खेती का बढ़िया समय है और सरकार से मिल रहे हैं बीज का फायदा लेकर किसान कम खर्चे में मोटे अनाज की खेती कर सकते हैं। जिससे लागत कम होगी, तो चलिए जानते हैं किन किसानों को फायदा हो रहा है।
यह भी पढ़े- मजदूरी छोड़ दो एकड़ से खड़ा किया लाखों का कारोबार, महिला किसान की सफलता की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
किन किसानों को मिलेगा लाभ
दरअसल, यहां पर लखीमपुर के कृषि विभाग की बात की जा रही है। जहां किसानों को मुफ्त में मोटे अनाज (कोदो) के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मोटा अनाज आजके समय में लोग बहुत खरीद रहे थे क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाता है, कोदो जिसे बाजरा भी कहते हैं। यह व्रत में लोग खाते हैं ,डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है, पाचन को बेहतर बताता है, तथा वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
जिन किसानों को पानी की समस्या है उनके लिए यह बहुत ही ज्यादा लाभकारी फसल है। क्योंकि कम पानी की इसे आवश्यकता होती है, कोदो की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है।