किसान अगर बीज का खर्चा बचाना चाहते हैं तो आपको बता दे की जून-जुलाई में लगने वाली इस फसल के बीज मुफ्त में दिए जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं कैसे मिलेगा लाभ-
जून-जुलाई में खेती
जून-जुलाई में के किसानों के खेत खाली है और वह दूसरी फसल लगाने की तैयारी में है। जिसमें कुछ किसानों ने धान की खेती शुरू कर दी है, जबकि कुछ किसान ज्यादा मुनाफे वाली फसलों की तलाश में है, तो आपको बता दे की मूंगफली की खेती भी एक अच्छा विकल्प है। साल भर मूंगफली के डिमांड रहती है। सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
कम खर्चे में अधिक कमाई इससे कर सकते हैं। इसीलिए किसानों को मूंगफली के बीज मुफ्त में दिए जा रहे हैं। यहां पर किसानों को बीज के साथ-साथ खाद और अन्य संसाधन भी मिलते हैं, तो चलिए जानते हैं इस योजना का फायदा किन हजारों किसानों को दिया जाएगा।
यह किसान होंगे लाभान्वित
दरअसल, यह योजना झारखंड के जमशेदपुर जिले के किसानों के लिए है जिसमें आपको बता दे की पूर्वी सिंह भूमि में किसानों को मूंगफली की खेती के लिए बीज मुफ्त में दिया जा रहा है। जिससे किसान मूंगफली की खेती की तरफ आकर्षित हो सके। इसमें सरकार ने लक्ष्य रखा है कि ₹150 हेक्टेयर जमीन में मूंगफली की खेती इस वर्ष की जानी है। जिसके लिए किसानों को सरकार की तरफ से 112.50 क्विंटल बीज बिना किसी खर्चे के दिए जाएंगे यानी की निशुल्क बीज का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े- धान की नर्सरी में एक भी खरपतवार नहीं दिखाई देगा, यह 3 दवा है जिनके छिड़काव से घास का नाश हो जाता है
फसल की बिक्री में भी मिलेगी मदद
खेती करने के लिए बीज-खाद और अन्य सुविधाएं तो दी ही जाएंगी, लेकिन किसानों को बिक्री करने में भी सहायता दी जा रही है। जिससे उन्हें उचित कीमत मिल पायेगी। दरअसल उपज की बिक्री करने के लिए किसानों को ई-नाम पोर्टल के बारे में बताया जा रहा है। जहां पर ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार उपलब्ध है। जिसके लिए उन्हें मंडी में रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है, और पोर्टल पर उपज बेचने की सुविधा दी जाती है। इससे सरकार से सीधे किसान संपर्क कर पाते हैं।
वही बीज के बारे में बता दे कि जमशेदपुर कृषि उद्यान, मत्स्य और सहकारिता विभाग की बैठक में नागेंद्र पासवान द्वारा इस योजना की जानकारी किसानों को दी गई है, तो किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग में संपर्क करके मुफ्त के बीच के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।