मूंग और उड़द की खेती करने वाले दो राज्यों के किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री ने बड़ी खुशखबरी दी है, चलिए आपको बताते हैं कितना भाव मिलेगा-
केंद्रीय कृषि मंत्री का किसानों को तोहफा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मूंग और उड़द की खेती करने वाले दो राज्यों के किसानों को बड़ी सौगात दी है। आपको बता दे की 24 जून को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली की एक बैठक में सम्मिलित हुए। जहां पर उन्होंने मध्य प्रदेश के मूंग और उड़द के किसानों तथा उत्तर प्रदेश के उड़द के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, उन्होंने MSP पर फसलों की खरीदी के लिए हरी झंडी दी है, जिससे अब किसान राज्य सरकारों को फसल की बिक्री MSP पर कर पाएंगे।
मूंग और उड़द की MSP जानिए
मध्य प्रदेश के मूंग की खेती करने वाले किसान लंबे समय से परेशान थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसानों को खुशखबरी दी थी, और अब केंद्रीय कृषि मंत्री ने भी मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए हां करदी है और भाव की बात करें तो मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल है। वही उत्तर प्रदेश में उड़द की खरीदी की जाएगी जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 7400 प्रति क्विंटल है। मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द दोनों की खरीदी होगी, जबकि उत्तर प्रदेश में उड़द बस की खरीदी की जाएगी।
किसानों के हित के लिए सरकार ने उठाया यह कदम
केंद्रीय कृषि मंत्री का कहना है कि किसानों के हित के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। जबकि इसमें सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना होगा, पर फिर भी किसानों को नुकसान ना हो, इसलिए सरकार मूंग और उड़द की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करेगी।
इसके पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी किसानों को कहा था कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मूंग की खरीदी सरकार MSP पर करेगी और किसान अन्य फसलों की तैयारी में जुट जाए, खरीफ फसलों की खेती करें, सरकार उचित मूल्य उनका भी देने का प्रयास करेगी।
यह भी पढ़े- किसानों को 18,375 रुपए दे रही सरकार, 90 दिन में अमीर बना देगी प्याज की फसल, साल भर डिमांड में है