इस फली की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है इसकी खेती में लागत मेहनत और दिन सब कुछ कम लगते है। तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
साल में केवल 3 महीने में मिलती है ये फली
आज हम आपको एक ऐसी फसल की खेती के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है क्योकि ये प्रोटीन का जबरदस्त सोर्स होती है इसमें पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते है। इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है आप इस फसल की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है मोठ की खेती की मोठ की खेती बहुत लाभकारी होती है ये एक महत्वपूर्ण दलहनी फसल है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

मोठ की खेती
अगर आप मोठ की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मोठ की खेती के लिए जुलाई का महीना सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली हल्की बलुई दोमट या बलुई मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 16 किलो बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। बुवाई के बाद मोठ की फसल करीब 50 से 60 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप मोठ की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी उपज देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में मोठ की खेती करने से करीब 6 से 8 क्विंटल तक दाने की उपज प्राप्त की जा सकती है इसके साथ ही 8-12 क्विंटल भूसा भी प्रति हेक्टेयर प्राप्त हो सकता है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है।