धान की ये किस्म की खेती कम पानी वाले इलाकों के लिए बहुत ज्यादा उपयुक्त होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
धान की इस किस्म की करें बुआई
धान की खेती करने वाले किसानों के लिए धान की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है ये कसिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बहुत लोकप्रिय है। इसकी खेती में ज्यादा दिन और लागत नहीं लगती है धान की इस किस्म का दाना पतला और लंबा होता है। इसलिए इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है आप धान की इस किस्म की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है है। हम बात कर रहे है धान की यूपी शक्ति ताज किस्म की खेती की ये धान की एक लोकप्रिय किस्म है। ये किस्म बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट के प्रति सहनशील है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की यूपी शक्ति ताज किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। धान की यूपी शक्ति ताज किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली चिकनी या मटियार दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी की गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना लाभकारी माना जाता है। बुआई के बाद धान की यूपी शक्ति ताज किस्म की फसल करीब 105-110 दिनों में पक जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप धान की यूपी शक्ति ताज किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त उपज देखने को मिलेगी एक एकड़ में धान की यूपी शक्ति ताज किस्म की खेती करने से करीब 35-40 क्विंटल तक का उत्पादन होता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है ये धान की एक उच्च गुणवत्ता और बंपर पैदावार देने वाली किस्म है।