धान की ये किस्म बरसात में खेती के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है। इसकी खेती बेहद कम दिनों में पूरी हो जाती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
बरसात में करें धान की ये किस्म की खेती
बरसात का महीना धान की खेती के लिए बहुत उपयुक्त होता है क्योकि धान की खेती में पानी बहुत लगता है और इस मौसम में फसल को प्राकृतिक रूप से पानी मिलता है आज हम आपको धान की खेती के लिए एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने के लिए जानी जाती है धान की ये किस्म अन्य धान किस्मों की तुलना में अधिक उपज देने की क्षमता होती है इस किस्म में बेहतर बीज गुणवत्ता और मिलिंग प्रतिशत होता है जिसका मतलब है कि चावल की मिलिंग के बाद अच्छी गुणवत्ता वाले चावल प्राप्त होते है। हम बात कर रहे है धान की सवाना (Sava) 7501 किस्म की खेती की ये धान की एक लोकप्रिय किस्म है जो अपनी उच्च उपज और अच्छी गुणवत्ता के लिए जानी जाती है ये किस्म किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है खासकर खरीफ (मानसून) के मौसम में इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की सवाना 7501 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की सवाना 7501 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली उपजाऊ बलुई दोमट, दोमट और काली मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई के लिए जून जुलाई का महीना सबसे उपयुक्त होता है। एक एकड़ खेत में बुवाई के लिए लगभग 12-16 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के बाद धान की सवाना 7501 किस्म की फसल करीब 125 से 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप धान की सवाना 7501 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक एकड़ में धान की सवाना 7501 किस्म की खेती करने से करीब 38 से 40 क्विंटल तक पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है ये धान की उच्च गुणवत्ता वाली लोकप्रिय किस्म है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।