पत्ता गोभी की खेती के लिए ये किस्म बहुत उपयुक्त होती है इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं लगती है और ये किस्म कई रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है। तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
पत्तागोभी की इस किस्म की करें खेती
पत्ता गोभी की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको पत्तागोभी की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा पैदावार देने वाली होती है ये किस्म काली सडन रोग के प्रति सहनशील होती है इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है हम बात कर रहे है पत्तागोभी की पूसा ड्रमहेड किस्म की खेती की ये पत्ता गोभी की एक लोकप्रिय और अच्छी पैदावार देने वाली किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप पत्ता गोभी की पूसा ड्रमहेड किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पत्ता गोभी की पूसा ड्रमहेड किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। मिट्टी का पीएच 5.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए और बीज उपचार भी करना चाहिए। बुवाई के बाद पत्ता गोभी की पूसा ड्रमहेड किस्म की फसल करीब 70-80 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पत्ता गोभी की पूसा ड्रमहेड किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में पत्ता गोभी की पूसा ड्रमहेड किस्म की खेती करने से करीब 60-70 टन तक पैदावार मिल सकती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये पत्ता गोभी की एक उच्च गुणवत्ता और बंपर पैदावार देने वाली किस्म है।