इस फसल की खेती कम पानी वाले इलाकों के लिए भी लाभकारी साबित होती है इसकी खेती में लागत बहुत कम आती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
बंजर जमीन पर करें इस फसल
इस फसल की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योकि इसका उपयोग कई चीजों को बनाने में बहुत होता है इस फसल को कम पानी और बंजर भूमि पर भी उगाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है जो शरीर के लिए आवश्यक होते है इसलिए लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है कंगनी की खेती की कंगनी की खेती बहुत लाभकारी होती है।

कंगनी की खेती
अगर आप कंगनी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कंगनी की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, मध्यम उपजाऊ, रेतीली से लेकर भारी चिकनी मिट्टी उपयुक्त होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए साथ ही खेत को खरपतवारों से मुक्त करना, और मिट्टी को भुरभुरा बनाना चाहिए। इसकी बुवाई का सबसे अच्छा समय जून के मध्य से जुलाई के मध्य तक होता है। बुवाई के लिए इसके बीज को 2-3 सेमी की गहराई में बोना चाहिए और पंक्तियों के बीच 25 सेमी और पौधों के बीच 10 सेमी की दूरी रखनी चाहिए। बुवाई के बाद कंगनी की फसल करीब 80 से 100 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप कंगनी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में कंगनी की खेती करने से करीब 20-25 क्विंटल अनाज और 40-50 क्विंटल हरा चारा प्राप्त होता है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है कंगनी के दानों को सीधे बाजार में बेचा जा सकता है। कंगनी की खेती जरूर करनी चाहिए।