धान में मुनाफा नहीं हो रहा तो इस औषधि फसल को लगाए प्रति हेक्टेयर 10 लाख तक का मुनाफा हो जाता है, चलिए जानते है इसके बारें में-
धान के बदले दूसरी फसल देगी मुनाफा
खरीफ सीजन में अधिकतर किसान धान की खेती करते हैं, लेकिन आपको बता दे की कुछ किसान ऐसे हैं जो दूसरी फसलों को लगाकर धान से ज्यादा मुनाफा कमा रहा है, जैसे कि बुंदेलखंड के किसान इस समय सोयाबीन, दाल और मक्का, धान के अलावा दूसरी फसले लगा रहे हैं, जैसे कि एक किसान ने बताया कि वह एक ऐसी औषधि फसल की खेती करते हैं जिससे एक हेक्टेयर में 10 लाख का मुनाफा हो जाता है। एक हेक्टेयर में इस फसल से 250 क्विंटल उत्पादन मिलता है, और यह हमेशा बाजार में डिमांड में रहती है।

इस फसल से किसान की आमदनी बढ़ी
दरअसल, यहां पर अदरक की खेती के बात की जा रही है, अदरक की डिमांड हर दिन रहती है, ठंडी, गर्मी, बरसात हर सीजन में अदरक के मांग रहती है। किसान अगर अच्छे से खेती करें तो बढ़िया कमाई कर सकते हैं। बुंदेलखंड के किसान अदरक की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। अदरक की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा रेतीली और चिकनी मिट्टी में भी अदरक की खेती कर सकते हैं। अदरक की रोपाई से पहले मिट्टी का उपचार कर ले, इससे फसल अच्छी होगी, चलिए जानते हैं अदरक की बिजाई कैसे की जाती है।
बिजाई करने का तरीका
अदरक की खेती कई जगह में जून के महीने में की जाती है। जब किसान धान की खेती करते हैं। लेकिन अदरक की खेती के लिए अप्रैल और मई का समय अच्छा माना जाता है। अदरक की खेती करने के लिए पहले खेत की बढ़िया से तैयारी करें जुताई करने के बाद बेड बनाएं। जिसमें दो फीट चौड़ा बेड, 2 इंच गहराई और 6 इंच की दूरी पर बिजाई करना चाहिए। अदरक की खेती के लिए गोबर की खाद बढ़िया होती है। लेकिन पुरानी खाद का इस्तेमाल करें। जिसमें एक एकड़ में जुताई करते समय दो से तीन टन गोबर की खाद डालना बेहतर माना जाता है।