बरसात में इस सब्जी की खेती के लिए जून जुलाई का महीना बहुत उपयुक्त होता है इसकी डिमांड बाजार में काफी ज्यादा देखने को मिलती है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी की खेती है।
जून में जरूर करें इस सब्जी की खेती
बरबटी की खेती के लिए उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाली किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको बरबटी की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा पैदावार देने वाली होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है इस किस्म की फलियां हरी, मुलायम और गूदेदार होती है जो खाने में स्वादिष्ट होती है। ये किस्म पीली विषाणु, उकठा, जड़ सड़न और पर्णदाग रोगों के प्रतिरोधी होती है हम बात कर रहे है बरबटी की अर्का समृद्धि किस्म की खेती की ये बरबटी की एक लोकप्रिय किस्म है। जिसे IHR-16 के नाम से भी जाना जाता है।

कैसे करें खेती
अगर आप बरबटी की अर्का समृद्धि किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। बरबटी की अर्का समृद्धि किस्म की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु उपयुक्त होती है ये किस्म 24-27 डिग्री सेल्सियस तापमान में अच्छी तरह बढ़ती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के बाद बरबटी की अर्का समृद्धि किस्म की फसल करीब 120 से 130 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप बरबटी की अर्का समृद्धि किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में बरबटी की अर्का समृद्धि किस्म की खेती करने से करीब 180-190 क्विंटल तक पैदावार मिल जाती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए आराम से कमा सकते है बरबटी की अर्का समृद्धि किस्म की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है।