मक्का की खरीदी MSP पर की जा रही है, पहली बार मक्का किसानों को यह सुविधा दी जा रही है, चलिए आपको बताते हैं पूरी खबर-
मक्का किसानों के लिए खुशखबरी
मक्का की खेती में अब पहले से अधिक फायदा होगा। इसका एक कारण यह भी है कि मक्का की डिमांड कई क्षेत्रों में है। साथ ही सरकार भी अब MSP पर मक्का की खरीदी कर रही है। आपको बता दे कि पहली बार किसानों को यह सुविधा दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में मक्का की खरीदी MSP पर की जा रही है, जिसमें 15 जून से लेकर 31 जुलाई तक करीब 22 जिलों में मक्का की खरीदी सरकार MSP पर होगी।

मक्का की MSP कितनी है
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी कि MSP पर मक्का की खरीदी सरकार कर रही है। जिसमें कीमत की बात करें तो 2225 रुपए प्रति क्विंटल रखी गई है। इससे किसानों की अच्छी आमदनी होगी। जिसमें पैसा किसानों को पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम यानी कि पएफएमएस के द्वारा दिया जाएगा, यह आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा।
कैसे मिलेगा फायदा
किसान अगर मक्का की बिक्री MSP पर करना चाहते हैं, उचित मूल्य प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले इस https://fcs.up.gov.in/ पोर्टल पर या यूपी किसान मित्र मोबाइल ऐप के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद ही वह विक्रय कर पाएंगे। किसान भाइयों को कोई समस्या आती है तो वह इस टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते है।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के करीब 22 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर मक्का की खेती अधिकांश होती है, वहां पर मक्का की खरीदी की जाएगी।