मछली के व्यवसाय से जुड़े हैं तो चलिए आपको बताते हैं निशुल्क किट और थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन पर कैसे अनुदान पर प्राप्त होंगे-
मत्स्य व्यवसाय
मत्स्य व्यवसाय से हमारा मतलब है मछली से जुड़े काम, जिसमें कुछ लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं, जिन्हें मछुआरा कहा जाता है और कुछ लोग मछली की बिक्री भी करते हैं जिन्हें मत्स्य विक्रेता कहा जाता है और वेंडर भी है, जो इस व्यवसाय से जुड़े होते हैं। जिनकी आर्थिक मदद करने के लिए सरकार कई तरह की चीजों पर सब्सिडी, और कुछ चीज निशुल्क भी दे रही है। मत्स्य व्यवसाय में फायदा है। इसलिए सरकार इसको प्रोत्साहित कर रही है। जिसमें किट तो निशुल्क दिया जा रहा है, साथ ही थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन आदि पर 50% अनुदान दिया जा रहा है तो चलिए आपको बताते हैं योजना के बारे में।
विशेष किट पर शत प्रतिशत अनुदान
विशेष किट पर शत प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। दरअसल, यह बिहार राज्य सरकार की योजना है। जिसमें मछुआरों को मत्स्य विक्रेताओं और वेंडरों को एक विशेष किट निशुल्क दिया जाता है जिससे वह मछली पकड़ सकते हैं और बेंच सकते हैं। इन चीजों पर अधिक खर्चा नहीं होगा। काम आसान होगा।
थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन पर 50% अनुदान
वही जो लोग मछली की बिक्री करते हैं, थोक या खुदरा विक्रेता है, तो उन लोगों को थ्री व्हीलर आइस बॉक्स वाहन पर सब्सिडी मिल रहा है। जिसमें सीधा आधा पैसा उनका बचेगा। क्योंकि कुल लागत का 50% अनुदान मिल रहा हैं।
पात्रता जाने
बिहार राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना चलाई जा रही है। जिसमें मछुआरों को मछली का शिकार और बिक्री करने के लिए निशुल्क किट मिल रहा है और मछली विक्रेताओं को आइस बॉक्स थ्री व्हीलर पर 50% अनुदान मिल रहा है। इस योजना का लाभ प्रदेश के मत्स्य जीवी सहयोग समिति के लोग उठा सकते हैं, साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति, जीविका समूह और एफपीओ के सदस्य भी उठा सकते हैं।
आवेदन कहां से करें
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास मछली बिक्री करने के स्थान की पोस्टकार्ड साइज फोटो होनी चाहिए, जहां पर वह काम करते हैं। इसके अलावा स्वयं घोषणा पत्र आवेदन के साथ होना चाहिए, बैंक खाता विवरण आदि के दस्तावेज आवेदन भी होने चाहिए। इस आधिकारिक वेबसाइट https://fisheries.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2025 तक है। इस योजना के बारे में बिहार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। मछली से जुड़े व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह योजना बहुत ही ज्यादा लाभकारी है।