Gardening Tips: अपराजिता के पौधे में ये जादुई छड़ी दिखाएगी अपना कमाल, अनगिनत शंखपुष्पी फूलों से लद जाएगी बेल, जाने नाम

On: Monday, June 16, 2025 10:00 AM
Gardening Tips: अपराजिता के पौधे में ये जादुई छड़ी दिखाएगी अपना कमाल, अनगिनत शंखपुष्पी फूलों से लद जाएगी बेल, जाने नाम

अपराजिता के पौधे के लिए ये स्टिक बहुत लाभकारी होती है इसमें मौजूद तत्व पौधे को हरा भरा रखते है तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

अपराजिता में ये छड़ी दिखाएगी अपना कमाल

अपराजिता एक सुन्दर शंखपुष्पी का पौधा है इसके फूलों का आकार शंक की तरह होता है इसलिए कुछ लोग इसे शंखपुष्पी फूल भी कहते है। अक्सर पौधे में पोषक तत्व की कमी से फूल खिलना बंद हो जाते है ऐसे में पौधे को पोषक तत्व से भरपूर खाद की जरूरत होती है आज हम आपको अपराजिता के पौधे के लिए एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो पौधे के लिए बहुत लाभकारी और गुणकारी साबित होती है ये चीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। ये पौधे को भरपूर पोषण देती है। और कीट रोग से भी दूर रखती है।

यह भी पढ़े Gardening tips: तुलसी के पौधे में डालें ये एक खाद और करें ये 2 काम, नई पत्तियों से झूम जाएगा पौधा बरसात में हरी भरी होगी तुलसी, जाने नाम

अपराजिता के पौधे में डालें ये चीज

अपराजिता के पौधे में डालने के लिए हम आपको प्लांट फ़ूड स्टिक के बारे में बता रहे है प्लांट फ़ूड स्टिक एक सुविधाजनक और प्रभावी खाद का स्रोत है। ये स्टिक पौधे में धीमी गति से पोषक तत्वों को छोड़ती है जिससे पौधे को लगातार पोषण मिलता रहता है ये स्टिक विशेष रूप से कंटेनर में लगे पौधे के लिए उपयोगी होती है और इसका उपयोग करना भी बहुत आसान होता है ये पौधे को स्वस्थ विकास और फूलों के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है जिससे वे अधिक संख्या में फूल पैदा करते है। इसकी खास बात ये है की ये प्राकृतिक पदार्थों से बनी होती है जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित है और पानी जैसे संसाधनों का संरक्षण करती है। इसका उपयोग अपराजिता के पौधे में जरूर करना चाहिए जिससे पौधे को बहुत लाभ प्राप्त होता।

कैसे करें उपयोग

अपराजिता के पौधे में प्लांट फ़ूड स्टिक का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए एक प्लांट फ़ूड स्टिक को लेना है और पौधे की मिट्टी में दबा देना है और पानी की सिंचाई कर देना है ऐसा करने से पौधे को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होंगे जिससे पौधे में फूल बहुत अधिक मात्रा में खिलना शुरू हो जायेंगे। इसकी खास बात आपको बता दें प्लांट फूड स्टिक को एकबार पौधे में लगा देने के बाद इसके पोषक तत्व पौधे को करीब 2 महीने तक प्राप्त होते रहते है। जिससे पौधे को कोई दूसरी खाद देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़े Gardening tips: मोगरे के पौधे में डालें ये 5 रूपए की चीज, चमचमाते सितारों की तरह पौधे में नजर आएंगे अनगिनत फूल, जाने नाम

Leave a Comment