मक्का की ये किस्म खेती के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
जून में करें मक्का की इस किस्म की खेती
मक्का की खेती के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना बहुत महत्वूर्ण काम होता है आज हम आपको मक्का की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो मक्का की सामान्य किस्मों की तुलना में अधिक पौष्टिक और अधिक उपज देने वाली है। ये किस्म ट्यूरिकम और मेडिस लीफ ब्लाइट के लिए मध्यम सहिष्णु है। इसमें पोषक तत्व खूब अधिक होते है इसलिए इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है हम बात कर रहे है मक्का की पूसा विवेक क्यूपीएम 9 किस्म की खेती की ये मक्का की एक संकर किस्म है जो उच्च विटामिन-ए, लाइसिन और ट्रिप्टोफैन से भरपूर है।

कैसे करें खेती
अगर आप मक्का की पूसा विवेक क्यूपीएम 9 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई कोई परेशानी नहीं होगी। मक्का की पूसा विवेक क्यूपीएम 9 किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए बुवाई के बाद मक्का की पूसा विवेक क्यूपीएम 9 किस्म की फसल करीब 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप मक्का की पूसा विवेक क्यूपीएम 9 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में मक्का की पूसा विवेक क्यूपीएम 9 किस्म की खेती करने से करीब 55-60 क्विंटल की पैदावार होती है आप इसकी खेती से बहुत शानदार लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है। ये मक्का की एक उच्च गुणवत्ता और अधिक उपज देने वाली किस्म है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद