जून-जुलाई में मक्का लगा रहे हैं तो लगाएं MP की ये 4 बेहतरीन मक्का किस्में, मिलेगी 35 क्विंटल तक उपज

On: Friday, June 6, 2025 5:00 PM
मक्के की किस्में

अगर खरीफ सीजन यानी जून-जुलाई में मक्के की खेती करने जा रहे हैं तो आइए मध्य प्रदेश के किसानों की पसंदीदा चार बेहतरीन किस्मों के बारे में जानकारी देते हैं, जो अच्छा उत्पादन देती हैं।

मक्के की मांग

मक्के की खेती करके किसान अच्छा पैसा कमा सकते है। मक्का को मकई भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। जिसमें किसान खाने के लिए तो इसकी खेती करते ही हैं, साथ ही पशुओं के चारे के तौर पर भी करते हैं और इससे कई तरह के औद्योगिक उत्पाद भी बनाए जाते हैं। उद्योगों में बायोफ्यूल और कच्चे माल के तौर पर भी इसकी मांग है। इस तरह किसान मक्के की खेती से कई तरह से कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं मक्के की उन किस्मों के बारे में जिन्हें मध्य प्रदेश के लोग पसंद कर रहे हैं और उनसे अच्छा उत्पादन भी मिल रहा है।

मक्के की किस्में

कोई भी फसल लगाते समय उसकी अच्छी किस्म पर ध्यान देना चाहिए, तो आइए आपको मक्के की चार किस्मों के बारे में जानकारी देते हैं-

  • सबसे पहले हम बात करेंगे प्रोएग्रो 4212 किस्म की जो रोग प्रतिरोधक है। अगर किसान एक एकड़ में इसकी खेती करें तो उन्हें 30 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. लेकिन खेती सही तरीके से करनी होगी.
  • इसके अलावा किसान डेकलब 900एम गोल्ड किस्म लगा सकते हैं, इसके दाने भारी होते हैं, 1 एकड़ में 35 क्विंटल उत्पादन होता है.
  • किसान रासी 4212/4003 किस्म भी लगा सकते हैं. यह जल्दी पक जाती है, इसलिए कम समय में फसल तैयार हो जाएगी. अगर उत्पादन के बाद करते हैं तो 30 से 32 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन मिलता है.
  • किसानों के पास एचक्यूपीएम-1 किस्म भी है, जो एक एकड़ में 25 से 28 क्विंटल उत्पादन देती है. इसे वैज्ञानिकों की पसंदीदा किस्म माना जाता है.

यह भी पढ़े- धान की इस किस्म को लगाने वाले किसानों को सरकार देगी 6 हजार रु प्रति एकड़, इस धान को मिला है GI टैग, इसकी खुशबू और स्वाद बेमिसाल है

मक्का की खेती का समय

किसान तीन मौसम में तीन बार मक्का की खेती कर सकते हैं, जिसमें इस समय खरीफ सीजन में जून से जुलाई के बीच मक्का की खेती की जा सकती है और रबी सीजन में 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच मक्का की खेती की जा सकती है. वहीं खरीफ सीजन में मक्का भी लगाया जा सकता है, इसका समय मार्च से अप्रैल के बीच का होता है। अगर आप इस समय मक्का की खेती कर रहे हैं तो खेत में पानी की निकासी का ध्यान रखें, खरपतवार भी समय पर निकल आते हैं।

यह भी पढ़े- तपती गर्मी में किसानों पर हुई सब्सिडी की बरसात, इन 3 फलों की खेती के लिए 80 हजार रु दे रही सरकार, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Leave a Comment