इस फल की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।
इस खेती से बंजर जमीन भी उगलेगी सोना
इस फल की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसकी खेती से न केवल ज्यादा उत्पादन मिलता है बल्कि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है लोग इस फल का सेवन करना बहुत पसंद करते है। इसकी खेती में ज्यादा लागत भी नहीं आती है। आप इस फल की खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है कजली खरबूजा की खेती की ये एक विशेष प्रकार का खरबूजा है जो अपनी मिठास और हल्के हरे रंग के साथ काले धब्बों के लिए जाना जाता है। ये खरबूजा हल्के पानी वाली जमीन में फलता-फूलता है और मिश्री जैसे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।

कजली खरबूजा की खेती
अगर आप कजली खरबूजा की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से जुडी कुछ बातें पता होनी चाहिए जिससे खेती करने में कोई परेशानी नहीं होती है। कजली खरबूजा की खेती के लिए गहरी, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसके पौधे इस किस्म के बीज के माध्यम से लगाए जाते है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इस के बीजों को 1.5 सेमी की गहराई में 2 से 3 फीट की दूरी पर बोया जाता है बुवाई के बाद कजली खरबूजा की फसल कीरब 60 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप कजली खरबूजा की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी। एक एकड़ में कजली खरबूजा की खेती करने से करीब 65 क्विंटल की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है कजली खरबूजा की खेती बहुत मुनाफे वाली साबित होती है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।