आम की ये वैरायटी की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब अधिक होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
आम की इस वैरायटी की करें खेती
आम की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इस फल की डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है लोग इस फल को खाना बहुत पसंद करते है इसलिए इसे फलों का राजा भी कहा जाता है आम की खेती में उच्च गुणवत्ता वाली किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको आम की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है आम की ये किस्म अपने मीठे और रसीले स्वाद के लिए जानी जाती है। कुछ लोग इसकी मीठी खुशबू और गूदे के लिए भी इसकी प्रशंसा करते है हम बात कर रहे है लंगड़ा आम की खेती की ये आम की एक लोकप्रिय किस्म है।

लंगड़ा आम की खेती
अगर आप लंगड़ा आम की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। लंगड़ा आम की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसके पौधे पहले नर्सरी में इस किस्म के बीज के माध्यम से तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसके पौधों को प्रतिदिन कम से कम 6-8 घंटे धूप चाहिए होती है इसकी खेती में फूल और फलों के लिए 20-30 डिग्री सेल्सियस तापमान आदर्श होता है। लंगड़ा आम की खेती गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद लंगड़ा आम के पेड़ में करीब 3-4 साल में फल आने लगते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप लंगड़ा आम की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई और पैदावार देखने को मिलेगी। ये बाजार में करीब 100 रूपए प्रति किलो तक बिकता है एक हेक्टेयर में लंगड़ा आम की खेती करने से करीब 8 टन की पैदावार होती है आप इसकी खेती से करीब 7 से 8 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये आम की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है जो बनारसी लंगड़ा के नाम से भी जानी जाती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद