इन सब्जियों की खेती के लिए जून का महीना बहुत लाभकारी साबित होता है क्योकि इनकी डिमांड बाजार में खूब होती है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जियों की खेती है।
जून में करें इन सब्जियों की खेती
बेल वर्गीय सब्जियाें की खेती के लिए जून का महीना सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस महीनों में मानसून की पहली बारिश से मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहती है जो बेल वाली सब्जियों के विकास के लिए जरूरी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों की खेती के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है इनकी खेती में खर्चा भी अधिक नहीं आता है और कम दिनों में फसल तैयार हो जाती है आप इन सब्जियों की खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है कद्दू, गिलकी और बरबटी की खेती की तो चलिए इनकी खेती के बारे में जानते है।
कद्दू की खेती
कद्दू की खेती के लिए बरसात का मौसम अच्छा माना जाता है कद्दू की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली भूमि और दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए इसकी बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना चाहिए। बुवाई के लिए 1-2 इंच गहराई में 4-6 बीज बोना चाहिए। इसकी खेती में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए नेराई-गोड़ाई करनी चाहिए बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 75 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है।

गिलकी की खेती
गिलकी की खेती के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है। इसकी खेती के लिए खेत की 3-4 बार गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी को भुरभुरा बनाना चाहिए। जुताई के बाद खेत को समतल करने के लिए पाटा चलाना चाहिए। एक एकड़ में बुवाई के लिए 500-700 ग्राम बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद गिलकी की फसल करीब 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है। एक एकड़ में गिलकी की खेती करने से करीब 60 से 150 क्विंटल तक पैदावार संभव है।

बरबटी की खेती
बरबटी की खेती के लिए जून का महीना बहुत अच्छा माना जाता है। बरबटी की खेती के लिए उच्च गुणवत्ता वाले किस्म के बीजों का चयन करना बहुत जरुरी काम होता है। बरबटी की खेती के लिए 5-6 किलो बीज प्रति एकड़ पर्याप्त होते है। इसकी बुवाई से पहले खेत की जुताई करनी चाहिए और खरपतवार को निकाल देना चाहिए। इसकी खेती में बेलों को सहारा देने के लिए जाली या बांस की व्यवस्था करना चाहिए। बुवाई के बाद बरबटी की फसल करीब 50 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है।


नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद