मजदूर नहीं मिल रहे तो ये मशीन लगाएगी धान, एक व्यक्ति एक साथ लगाएगा 4 लाइन, Video में देखें धान लगाने का अद्भुत तरीका

मजदूर नहीं मिल रहे तो ये मशीन लगाएगी धान, एक व्यक्ति एक साथ लगाएगा 4 लाइन, Video में देखें धान लगाने का अद्भुत तरीका। जिससे फटाफट होगी धान की खेती।

धान की रोपाई

धान की खेती का सीजन चल रहा है। इस समय ज्यादातर किसान धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। जिसमें कई तरह की समस्याएं भी खड़ी हो रही है। धान रोपना मेहनत का काम होता है। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिससे धान रोपने का काम आसान हो जाएगा। जैसा कि आप देखते हैं सोशल मीडिया पर तरह-तरह के खेती से जुड़े जुगाड़ वीडियो भी आते रहते हैं, और कुछ जुगाड़ वीडियो काम के भी होते हैं। उनसे खेती के घंटो के काम मिनट में हो जाता है।

मजदूर नहीं मिल रहे तो ये मशीन लगाएगी धान

धान की रोपाई में मजदूरों की समस्या ज्यादा आती है। कई गांव में भी लोग मजदूर के हाथ पैर जोड़ते हैं कि चलो भैया हमारी धान लगा दो। लेकिन मजदूरों के नखरे ही खत्म नहीं होते हैं, और धान की रोपाई में मजदूरों की समस्या ज्यादा आती है। अब सभी सक्षम होते जा रहे हैं। मजदूरी करना कोई नहीं चाहता। तो अगर आपके सामने भी ऐसी समस्या आ रही है कि धान रोपने के लिए मजदूर नहीं मिल रहा है तो चिंता की कोई बात नहीं। कई ऐसी मशीन आती है जो कि धान की रोपाई मिनट में कर देती हैं तो चलिए आज के वीडियो में देखते हैं धान रोपने का तरीका।

यह भी देखें- क्या बात है भाई, बरसात के लिए धांसू जुगाड़, देखें Video में शीट की छत से कैसे एक जगह गिरेगा पानी, फिर तुरंत चल देंगे बनाने

Video में देखें धान लगाने का अद्भुत तरीका

नीचे लगे वीडियो में आप देख सकते हैं धान रोपने की एक मशीन दिखाई जा रही है। जिससे एक आदमी एक साथ कई लाइन में धान बो दे रहा है। अगर इस तरीके से धान की रोपाई की जाए तो एक बराबर मात्रा और दूरी में धान की रोपाई होगी। जिससे बढ़िया उपज मिलेगी और समय की भी बचत होगी। लेकिन अगर मजदूरों से धान की रोपाई करते हैं तो एक बार में वह एक लाइन बोयेंगे और मेहनत भी लगेगी। साथ ही समय भी ज्यादा जाएगा।

धान के सीजन में कई किसानों को मजदूर की समस्या आती होगी। तो अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो अन्य लोगों के साथ यह लेख शेयर करके उनके काम को आसान कर सकते हैं।

यह भी देखें- दिमाग की बत्ती जल जायेगी धान बोने का अनोखा तरीका देख, मिनटों में पूरे खेत में हो रही बुवाई, देखिये Video में मजेदार खबर

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद