कहां पड़े हो चक्कर में डीजल की खेती में 50 साल तक लाखो की कमाई, खाद भी मिलेगी, जंगली जानवर सूंघेंगे भी नहीं, कम उपजाऊ जमीन में तगड़ी ऊपज। जानिये कैसे करें खेती।
डीजल की खेती
कई ऐसे किसान है जो अब परंपरागत खेती के बजाय डीजल की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। जी हां आपको बता दे की बायोडीजल की भी खेती होती है। जिसमें पौधे के बीज से डीजल बनाया जाता है। इस पौधे का नाम है जेट्रोफा। जिसे लोग डीजल के पेड़ के भी नाम से जानते हैं, और इससे बायोडीजल बनता है। इनके बीजों से 30 % तक तेल मिल जाता है। जिससे डीजल वाहन चलते हैं। यानी कि एक तरह से आप डीजल की ही खेती कर लेंगे और इससे लाखों के आमदनी की जा सकती है। चलिए जानते हैं डीजल की खेती करने से कौन-कौन से फायदे हैं। क्योंकि यह एक मुनाफे का सौदा है।
जेट्रोफा की खेती में फायदा
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए जेट्रोफा की खेती के फायदे।
- अगर किसी ऐसी खेती की तलाश में है जिसमें फायदा ही फायदा हो तो डीजल की खेती कर सकते हैं। डीजल की खेती उस जमीन में भी की जा सकती है जो कि ज्यादा उपजाऊ नहीं है।
- इसकी खेती में डीजल से कमाई तो है ही साथ बीजो से डीजल निकालने के बाद जो खली बचती है वह खाद के रूप में काम आती है। इसे किसान खेतों में डाल देते हैं। इससे बढ़िया खाद मिल जाती है।
- अगर कम जमीन है तो खेतों के किनारे भी डीजल का पौधा लगाया जा सकता है। डीजल के पौधे की खेती किसान करेंगे तो उन्हें जंगली जानवरों का भी खतरा नहीं होता। क्योंकि वह इसे नहीं खाते हैं।
- एक बार इसकी खेती कर लेंगे तो 50 साल तक इसे कमाई होती रहती है। यानी कि लंबे समय तक बैठकर कमाई की जा सकती है। चलिए जानते हैं डीजल के पौधे की खेती कैसे होती है।

डीजल की खेती कैसे करें
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए जेट्रोफा की खेती कैसे की जाती है।
- जेट्रोफा की खेती करने के लिए सबसे पहले किसान बीज से पौध बनाते हैं। उसके बाद खेतों में रोपते हैं।
- जेट्रोफा की खेती उष्णकटिबंधीय जलवायु में की जाती है। यहाँ पर यह पौधा बढ़िया से बढ़ता है।
- इसकी खेती करने में 2 साल का समय लग जाता है। 2 साल बाद पौधे से फल मिलने लगते हैं। जिसे बेचकर कमाई कर सकते हैं।
- इसके बीजों से ही तेल निकलता है और खली का इस्तेमाल किसान जैविक खाद के रूप में कर लेते हैं।
- इसकी खेती कई राज्यों में की जा रही है। जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र आते हैं। यानी कि ज्यादातर राज्य में खेती हो रही तो किसान आसानी से इसकी खेती कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बढ़िया उन्नत बीजों को लगाना चाहिए।
यह भी पढ़े- सूखी-बंजर जमीन से लाखो रु कमा लेंगे, ये फसले कम पानी में देती है बढ़िया उपज, हो जाएंगे अमीर
Is it possible in Udhampur district of Jammu province in tamper zone/ snow bound area.