इस गेम चेंजर तकनीक के साथ करें टमाटर की खेती, साल भर होगी घर में पैसों की बरसात, उत्पादन ज्यादा समय तक छप्परफाड़ मिलेगा

On: Tuesday, May 27, 2025 4:00 PM
टमाटर की खेती के लिए 'IARI' की नई तकनीक

टमाटर की खेती आज के समय में अधिकतर किसान करते हैं, किसान अलग-अलग तरीकों से टमाटर की खेती करते हैं। लेकिन आज हम टमाटर की खेती को लेकर एक नई तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टमाटर की खेती के लिए ‘IARI’ की नई तकनीक

टमाटर की खेती में किसानों को अधिक आमदनी हो इस लिए एक नई तकनीक की जानकारी किसानों को दी जा रही है। जिसमें टमाटर की खेती करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ‘IARI’ पूसा की यह खास तकनीक बहुत मददगार साबित होगी। इस तकनीकी सेवा से ना केवल पैदावार बढ़ेगी बल्कि बेमौसम सब्जी की खेती करने पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। साथ ही किसानों को डबल आमदनी मिलेगी ताकि हर मौसम में टमाटर की खेती की जा सकेगी।

इस खास तकनीक के फायदे

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की यह खास तकनीक संरक्षित खेती यानी कि पॉलीहाउस के अंदर खेती की जाती है, जिसके कई सारे फायदे हैं। इसके इस्तेमाल से टमाटर की खेती में पौधे की उम्र लगभग 10 से 11 महीने बढ़ती है। वहीं अगर आप बाहर इसकी खेती करते हैं तब ऐसे में पौधे की उम्र बहुत कम रहती है केवल पौधा तीन से चार महीने तक ही जीवित रह पाता है।

अगर आप इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो बहुत लंबे समय तक इस खेती को लगातार कर सकते हैं साथ ही इससे ज्यादा समय तक टमाटर की तुड़ाई कर सकते हैं। जिससे उतने ही खर्चे में अधिक कमाई होगी।

यह भी पढ़े- बेमौसम बारिश ने मूंगफली की फसल का किया सत्यानाश, भारी बारिश और आंधी तूफान ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

सुरक्षित और फायदेमंद किस्में

बढ़िया किस्मों का चुनाव करने से फसल अच्छी होगी। इसी लिए टमाटर की खेती करते हैं तब आपको सुरक्षित और फायदेमंद किस्मो का चुनाव करना होगा। जिसमें कई किस्में शामिल है जैसे- पूसा रक्षित, पूसा टमाटर संरक्षित-1, पूसा चेरी 1, और पूसा गोल्डन चेरी टमाटर-2 इन किस्मो का चुनाव कर सकते हैं।

कीट नियंत्रण और कुछ सावधानियो पर रखें खास ध्यान

फसल को कीटों से बचाया नहीं तो वह सब खा जाएंगे। इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में कई प्रकार के रस चूसक कीटों की समस्या देखने को मिलती है। इन कीटों में मुख्यतः सफेद मक्खी, स्पाइडर-मैन और रेड माइट देखने को मिलते हैं। इनसे बचाव के लिए येलो स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आप नीम तेल का स्प्रे भी कर सकते हैं।

वही सफेद मक्खी के लिए आपको एक मिली इमीडाक्लोप्रिड 14 लीटर पानी में मिलाकर अच्छे से स्प्रे कर सकते हैं। इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। अगर खेतो में लाल मकड़ी नजर आती है तो ऐसे में ओबेरॉन या ओमाइट दवाइयो का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। इस प्रकार आप टमाटर की फसल को इन समस्याओं से बचा सकते हैं। जिसके लिए खेत के निरिक्षण करते रहना है।

यह भी पढ़े-किसानों को मिलेगा 800 कृषि सखियों का साथ, सरकार किसानों को 4 हजार रु और कृषि सखियों को 8 हजार रु देगी, जानिए पूरी जानकारी

Leave a Comment