आम के पेड़ों में है कीटों का आतंक? तो पैदावार घटने से बचाने के लिए करें यह सस्ते उपाय, पेड़ों पर नहीं चढ़ पाएंगे कीड़े

On: Sunday, May 25, 2025 4:42 PM
आम के पेड़ में कीड़ों को चढ़ने से कैसे रोकें

आम के फलों को कीड़ों से बचाना चाहते हैं तो बता दें कि कीड़ों को पेड़ों पर चढ़ने से एक देसी जुगाड़ की मदद से ही रोका जा सकता है।

आम के पेड़ों में कीड़ों के चढ़ने की समस्या

आम के पेड़ों पर रसीले स्वादिष्ट फल लगते हैं, जिससे कीड़ों का आतंक होता ही है। आम के पेड़ों में जब से बौर लगते हैं, तभी से कीड़े पेड़ों पर चढ़ना शुरू कर देते हैं, उनका आना-जाना लगा रहता है। आम के पेड़ों में जब फल या फूल नहीं होते हैं, तब भी कीड़े अपना घर बनाकर पत्तियों को खाते हैं, इसीलिए किसानों को समय-समय पर अपने पौधों को कीड़ों से बचाने के उपाय करते रहना चाहिए, तो चलिए इस लेख में हम आपको एक सस्ता उपाय बताते हैं।

आम के पेड़ में कीड़ों को चढ़ने से कैसे रोकें

आम के पेड़ में कीड़ों को चढ़ने से रोकने के लिए चूना पत्थर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे दिवार पोती जाती है, उसमें कैल्शियम कार्बन और ऑक्सीजन जैसे तत्व होते हैं, जिससे पेड़ों को कोई नुकसान नहीं होता है। चूने का इस्तेमाल आप घोल बनाकर या पाउडर के रूप में कर सकते हैं।

चूने का घोल बनाकर पेड़ के तने के निचले हिस्से से लेकर करीब 10 से 15 मीटर की ऊंचाई तक चूना लगाएं। आपको वहां तने के चारों तरफ सही तरीके से चूना लगाना है। कई पेड़ों पर इस तरह से चूना लगा देखा होगा। इससे क्या होता है कि पेड़ कीड़ों से सुरक्षित रहता है। चूना लगाने के बाद उस जगह को पन्नी की मदद से ढके और उस पर ग्रीस लगा दें, जिससे कीड़े पेड़ पर चढ़ नहीं पाएंगे, उसमें फंस जाएंगे या नीचे गिर जाएंगे।

यह भी पढ़े- तेज धूप और बारिश भी मोगरा का नहीं कर पाएंगे कुछ, हर शाखा में खिलेंगे गुच्छो में फूल, एक आलू और ₹2 का चूना करेगा कमाल

यह एक पुराना देसी जुगाड़ है जिसकी आम की खेती करने वाले किसान कब से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा आपको पेड़ के आसपास के इलाके को साफ रखना चाहिए और खरपतवार हटाते रहना चाहिए, नहीं तो खरपतवार की समस्या से ज्यादा कीड़ों की समस्या बढ़ जाती है।

पेड़ पर इस चीज का करें छिड़काव

अगर आम के पेड़ों पर कीड़ों की समस्या बहुत ज्यादा है, पत्ते खराब हो रहे हैं, फल खराब हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में नीम के तेल का छिड़काव कर सकते हैं, जिसके लिए नीम के तेल को पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़का जाता है। इससे कई तरह के कीड़े पेड़ से दूर रहते हैं। इसे एक सरल, सस्ता उपाय माना जाता है जिसका इस्तेमाल करना आसान है।

यह भी पढ़े- गुड़हल वाले टेंशन ना ले, 50 डिग्री से पार जाए तापमान तो घर पर बनाएं आलू और एलोवेरा की ये चमत्कारी खाद, पौधे में होगी अनगिनत फूलों की बरसात

Leave a Comment