गर्मियों में मोगरे के पौधे में फूलों की संख्या और पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए ये चीजें बहुत लाभकारी साबित होती है इसे पौधे में डालने से पौधा अधिक मात्रा में फूल देने लगता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी चीजें है।
फूलों से लद जाएगी मोगरे की हर डाल
अधिकतर लोगों के घरों में मोगरे का पौधा जरूर लगा होता है इसके फूलों की खुशबू पूरे घर को महका देती है इसलिए लोग इस पौधे को लगाना बेहद पसंद करते है। कई बार मोगरे के पौधे में फूलों की उपज कम हो जाती है और कुछ लोगों के पौधे में तो फूल ही आना बंद हो जाते है आज हम आपको मोगरे के पौधे के लिए कुछ ऐसी चीजों से बने फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है जो मोगरे के पौधे में फूलों की संख्या को दिन दूनी रात चौगुनी कर देगा। इस फर्टिलाइजर को आप अपने घर में रखी हुई कुछ चीजों से आसानी से तैयार कर सकते है और अगर आपके घर में ये चीज नहीं है तो आपको बाजार से भी ला सकते है ये आपको मात्र 2 रूपए में आसानी से मिल जाएगी। इसमें मौजूद तत्व पौधे को पोषण देने का काम करते है और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करते है।

मोगरे के पौधे में डालें ये 2 रु की चीज
मोगरे के पौधे में डालने के लिए हम आपको चाय पत्ती, खाने वाला चूना, और केले के छिलके के पाउडर के बारे में बता रहे है। चाय पत्ती पौधे के लिए एक प्राकृतिक जैविक खाद होती है इसमें नाइट्रोजन बहुत अधिक मात्रा में होता है जो पौधे में फूलों की संख्या और साइज को बढ़ाता है खाने वाला चूना जिसे कैल्शियम ऑक्साइड भी कहते है ये मिट्टी के PH लेवल को संतुलित करता है और पौधे में कैल्शियम की कमी को तेजी से पूरा करता है चूना मिट्टी के अम्लीय स्तर को कम करता है जिससे मोगरे के पौधे को पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद मिलती है साथ ही ये पौधे के तने, जड़ों और फूलों के विकास को बढ़ावा देता है केले के छिलके के पाउडर में पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में होता है जो पौधे में फूल गिरने की समस्या और पत्तियों में पीलापन की समस्या को जड़ से खत्म करता है। इन तीनों चीजों का इस्तेमाल पौधे में जरूर करना चाहिए।
कैसे करें उपयोग
मोगरे के पौधे में चाय पत्ती, खाने वाला चूना, और केले के छिलके के पाउडर का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और गुणकारी साबित होता है इनका उपयोग करने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच चाय पत्ती, एक चम्मच खाने वाला चूना और एक चम्मच केले के छिलके के पाउडर को डालकर अच्छे से मिलाना है इसके बाद मिट्टी की गुड़ाई करके फिर इस फर्टिलाइजर को पौधे की जड़ों के पास डालना है और इसका उपयोग हफ्ते में 3 बार करना है ऐसा करने से पौधे को भरपूर मिनरल्स मिलेंगे जिससे पौधे में फूल और कलियाँ खूब आएंगी।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद













