आम लीची जैसी कई फसलों में कीटों का प्रकोप बहुत अधिक होती है ये चीज इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी और असरदार साबित होती है तो चलिए विस्तार से जानते है कौन सी चीज है।
आम-लीची की फसल में कीटों का आतंक होगा खत्म
आम-लीची की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इन दोनों फलों की डिमांड बाजार में खूब होती है ये फल बाजार में हाथों हाथ बिक जाते है क्योकि ये साल में सिर्फ 2 महीने ही बाजार में नजर आते है इसलिए लोग इन दोनों फलों का सेवन करना बहुत पसंद करते है अक्सर आम-लीची की फसल में कई कीटों का बहुत आतंक मचा हुआ होता है जो फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचते है जिससे फसल के बंपर उत्पादन में गिरावट होती है आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो आम-लीची की फसलों को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए एकदम रामबाण साबित होती है ये चीज आपको बाजार में आसानी से मात्र 50 रूपए में मिल जाएगी। इसका उपयोग न केवल आम-लीची की फसल के लिए उपयोगी साबित होता है बल्कि तरबूज, खरबूजा, परवल और खीरा जैसी कई बेल वाली फसलों के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होता है।

फसल को कीटों से बचाने का सस्ता जुगाड़
आम-लीची की फसल को कीटों से बचाने के हम आपको फेरोमोन ट्रैप के बारे में बता रहे है ये एक ऐसा कीट जाल है जो कीटों को आकर्षित करने के लिए फेरोमोन का उपयोग करता है। ये एक गंध पाशा भी है जिसमें एक ल्यूर होता है जो फेरोमोन का एक रासायनिक मिश्रण होता है और ये मिश्रण आसपास के कीटों को अपनी ओर आकर्षित करता है जब कीट डिब्बे के पास आता है तो वह उसमें फंसकर मर जाता है जिससे कीटों की आबादी नियंत्रित होती है और फसल को नुकसान नहीं पहुंचता है। फेरोमोन ट्रैप का उपयोग कीटों को नियंत्रित करने के लिए जरूर करना चाहिए। खासकर जब कीटों की आबादी अधिक हो।
फेरोमोन ट्रैप के फायदे
फेरोमोन ट्रैप कीटनाशक दवा के मुकाबले सस्ता और पर्यावरण के लिए ही बहुत फायदेमंद साबित होता है कीटनाशक दवा से फलों की गुणवत्ता में भी काफी खराब असर पड़ता ही है साथ में इंसानों की सेहत भी खराब होती है क्योकि कीटनाशक से पका हुआ फल सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। फेरोमोन ट्रैप से फलों की गुणवत्ता में सुधार और उत्पादन में बेशुमार वृद्धि भी होती है। ये इंसानों की सेहत और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। इसलिए इसका उपयोग आम लीची जैसी कई फसलों में जरूर करना चाहिए।
