इस फल की खेती मुनाफे का तगड़ा सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा अधिक मात्रा में होती है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
बाजार में हाथों हाथ बिकता है ये फल
जामुन की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है आज हम आपको जामुन की एक ऐसी उन्नत किस्म के बारे में बता रहे है जो खाने में बहुत मीठी और लाजवाब होती है इस की खेती से न सिर्फ बंपर उत्पादन मिलता है बल्कि इसकी डिमांड भी बाजार में खूब होती है क्योकि लोग इसको खाना बहुत पसंद करते है ये साल में सिर्फ 2 महीने ही बाजार में मिलती है इसका इस्तेमाल कई महंगे-महंगे जूस, सिरप, दवाइयां जैसी अनेकों चीजों को बनाने में होता है। हम बात कर रहे है जामुन की गोमा प्रियंका किस्म की खेती की ये जामुन की एक उन्नत किस्म है जो किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है ये किस्म अपनी उच्च उपज, उच्च गूदा सामग्री, और कम बीज वजन के लिए जानी जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप जामुन की गोमा प्रियंका किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। जामुन की गोमा प्रियंका किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में गोबर की खाद और नीम-सरसों की खली का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद जामुन की गोमा प्रियंका किस्म का पेड़ करीब 5 सर 7 साल में फल देना शुरू कर देता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप जामुन की गोमा प्रियंका किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है ये बाजार में करीब 100 से 150 रूपए प्रति किलो की कीमत पर बिकती है 10वें वर्ष से जामुन की गोमा प्रियंका किस्म के पेड़ से प्रति पेड़ 50-70 किग्रा तक उत्पादन प्राप्त होता है एक एकड़ में आप इसकी खेती से लाखों करोड़ों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये जामुन की उच्च उपज देने वाली किस्म है।