पपीते के पेड़ में बंपर गुच्छो में फल आएंगे, घरेलू, जैविक या रासायनिक कोई भी खाद चाहिए तो यहां जाने तीनों की जानकारी

On: Thursday, May 1, 2025 9:00 PM
पपीते के लिए जैविक खाद

इस लेख में आपको पपीते के लिए खाद की जानकारी दी गई है जिसमें जैविक और रासायनिक सभी प्रकार की खाद के बारे में बताया गया है, जिससे पपीते में अधिक फल लिए जा सकते हैं-

पपीते की खेती

पपीते की खेती से भी किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसकी डिमांड भी ज्यादा है अच्छी कीमत में मिल जाती है। बस बढ़िया वैरायटी का चयन करें। जिसका स्वाद अच्छा हो और उत्पादन भी अधिक मिले रोग बीमारी कम आती हो। अगर आपने पपीते के पेड़ लगाए हैं या आप खेती करते हैं तो चलिए जानते हैं खाद के बारें में, जिससे पौधे को पूरा पोषक तत्व मिलेगा फल अधिक आएंगे।

पपीते के लिए जैविक खाद

पपीते के पौधे को पूरा पोषण देने के लिए जैविक खाद डाल सकते हैं, जो किसान जैविक खेती करते हैं। वह रासायनिक खाद नहीं डालते हैं। ऐसे में किसान गोबर की 2 साल पुरानी खाद और नीम की खली पौधे की मिट्टी के आसपास डाल सकते हैं। वर्मी कंपोस्ट खाद भी बढ़िया होती है पपीते की फसल के लिए। इसके अलावा पपीता में जीवामृत खाद भी दे सकते हैं। इससे भी पपीता की पैदावार बढ़ाई जा सकती है।

पपीते के लिए खाद

यह भी पढ़े- नई कलियों और फूलों से भर जाएगा मोगरा, बिना खिले नहीं गिरेंगी कलियां, घर में रखी ये 4 चीजें महीने में एक बार मिट्टी में डाल दें

पपीता के लिए घरेलू खाद

जिन लोगों ने पपीता की खेती नहीं की है, बल्कि कुछ पौधे अपने खाने के लिए लगाया है और बाजार में खाद पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो घर पर भी खाद बना सकते हैं। जिसमें आलू के छिलके की खाद पपीते के लिए बढ़िया होती है। इसके अलावा केले के छिलके की खाद भी दे सकते हैं, फलों और सब्जियों के अवशेष यानी की किचन वेस्ट पपीते के पेड़ को दे सकते हैं। केले के छिलके की खाद बनाने के लिए छिलकों को धूप में सुखाकर उसको मिक्सर में ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बनाकर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा तरल खाद भी बना सकते हैं।

पपीते के लिए रासायनिक खाद

पपीते के लिए अगर आप बाजार से खाद खरीदना चाहते हैं, रासायनिक खाद डालना चाहते हैं तो एनपीके 10-10-10 खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम होता है। 10-10-10 अनुपात की बात करें तो इसमें प्रत्येक पोषक तत्व 10% की मात्रा में होता है। इसमें कृत्रिम निर्मित पोषक तत्व होते हैं।

यह भी पढ़े- मोगरा की कलम 100% लगेगी, बस इस तरीके से लगाएं, इतना सरल और सही तरीका माली द्वारा जानकर चौंक जाएंगे

Leave a Comment