गर्मी में तपती धूप से फसल को बचाना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन पान के किसानों ने गजब का साड़ी का जुगाड़ लगाया है, तो चलिए जानते हैं कैसे वह अपनी फसल बचा रहे-
पान की फसल में धूप का प्रकोप
पान की खेती में किसानों को मुनाफा है। पान के पत्ते का सेवन कई तरीके से किया जाता है। पान का पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए पान की डिमांड है, किसानों को अच्छी कीमत मिल जाती है। लेकिन गर्मी में पान के किसानों के सामने धूप से फसल को बचाना पड़ता है। पान की फसल को आंशिक धूप पसंद होती है, लेकिन सीधी धूप से फसल को नुकसान होता है। इसीलिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पान की खेती करने वाले सूरज चौरसिया ने गजब का दिमाग लगाया है तो चलिए जानते हैं वह अपनी पान की फसल को धूप से कैसे बचा रहे।

पान की फसल को धूप से बचाने का जुगाड़
पान की फसल को धूप से बचाने के लिए किसान ने सस्ता टिकाउ जुगाड़ बनाया हुआ है। किसान अपनी फसल को धूप से बचाने के लिए शेड नेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बीच-बीच में उन्होंने साड़ी भी लगाई हुई है। यह कपड़े की साड़ी वह इकट्ठा खरीद देते हैं, जिसमें पूरा खर्चा ₹24 ही पड़ता है। पहले वह साड़ी को खरीदने हैं, और उसकी सिलाई करवाते हैं। यह साड़ी वह छाया के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसलिए क्वालिटी रंग यह सब नहीं देखे और वह सस्ते मिलती है। अगर किसान चाहे तो घर पर रखी पुरानी साड़ी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पान की खेती पर सब्सिडी
पान की खेती पर मध्य प्रदेश में सब्सिडी मिलती है। जिसमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आधुनिक खेती के लिए सरकार 35% तक सब्सिडी देती चली आ रही है। जिसमें किसानों को भारी आर्थिक मदद मिलती है।