इस फर्टिलाइजर का उपयोग पुदीने की फसल में बहुत लाभकारी साबित होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानते है।
दोगुनी गुणवत्ता के साथ होगी पैदावार
पुदीने की खेती में अच्छी उपज के लिए कीट नियंत्रण के उपाय और अच्छी खाद का छिड़काव करना बहुत महत्वूर्ण काम होता है आज हम आपको पुदीने की फसल की गुणवत्ता और उपज बढ़ाने के लिए एक ऐसे उर्वरक के बारे में बता रहे है जो पुदीने के पौधे जे लिए बहुत लाभकारी और प्रभावी साबित होता है इस उर्वरक में कई पोषक तत्व के गुण होते है जो फसल को कीट रोग से भी बचाते है ये उर्वरक आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा तो चलिए जानते है कौन सा उर्वरक है।

पुदीने की खेती में इस चीज का करें छिड़काव
पुदीने की फसल में छिड़काव के लिए हम आपको वर्मीकम्पोस्ट के साथ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है इस सूक्ष्म पोषक तत्व उर्वरक का उपयोग पुदीने के पौधे की ग्रोथ और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत लाभकारी साबित होता है इसके छिड़काव से पुदीने की पत्तियों का रंग हरा और सुगंध की गुणवत्ता में सुधार, फसल की उपज में वृद्धि होती है ये फर्टिलाइजर पौधों को विभिन्न तनावों से निपटने में भी मदद करते है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के गुण जिंक, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, बोरान और मोलिब्डेनम जैसे तत्व होते है जो पुदीने की फसल के जरुरी होते है।
कैसे करें उपयोग
पुदीने की फसल में वर्मीकम्पोस्ट के साथ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर का उपयोग बहुत लाभकारी और उपयोगी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए करीब 25 से 30 किलो वर्मीकम्पोस्ट में 5 किलो की इसकी मात्रा को मिलाकर प्रति एकड़ फसल में छिड़काव कर सकते है ऐसा करने से पौधों को सूक्ष्म पोषक तत्व प्राप्त होंगे जिससे फसल का उत्पादन अच्छा होगा।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।