इस लेख में आपको एक ऐसे किसान के सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो कि कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रहे हैं-
किसान की सफलता की कहानी
किसान की सफलता की कहानी जानकर, अन्य किसान भी खेती से होने वाली आमदनी को बढ़ाते हैं। उनके पास नई-नई फसलों का विकल्प होता है। जिससे अन्य किसान मुनाफा कमा रहे हैं। जिसमें आज बात कर रहे हैं जलालपुर गांव के किसान दिलीप वर्मा की, जो की पहले के मुकाबले अब अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं।
उन्हें 50000 की लागत में 5 लाख की कमाई हो रही है। तो इस लेख में आपको हम बताएंगे वह कौन सी फसल लगाते हैं। जिसकी सलाह उन्हें उनके रिश्तेदार से मिली थी और कौन सी वेराइटी लगाते हैं, कितने एकड़ की जमीन में लगाते हैं सब कुछ।

किस फसल से कमा रहे किसान
पारंपरिक फसलों को छोड़कर कई किसान नगदी फसलों की खेती कर रहे हैं। जिसमें किसान दिलीप वर्मा बताते हैं कि वह करीब 2 साल से खरबूजा की खेती कर रहे हैं। जिससे अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी, कम पैसे में ज्यादा उत्पादन मिलता है और कमाई भी अधिक होती है। लगभग 5 एकड़ की जमीन में उन्होंने खरबूजा लगाया है। एक एकड़ में लागत 50000 तक बैठती है, और कमाई भी प्रति एकड़ 4 से 5 लाख तक होती है, जो की अन्य पारंपरिक फसलों के तुलना में अधिक है। तभी किसान प्रसन्न है।
बढ़िया वैरायटी का चयन
किसी भी फसल से अधिक कमाई करने के लिए किसानों को बढ़िया वैरायटी का चयन करना चाहिए। अपने क्षेत्र के अनुसार, डिमांड के अनुसार बुवाई करना चाहिए। जिसमें किसान ने बताया कि खरबूजा की उन्नत किस्म की वह खेती करते हैं जिसमें नाम उन्होंने मथुरा, निर्मल 24, मृदुल और बॉबी बताया है। यह बेहतरीन उत्पादन देने वाली किस्में हैं। जिनकी मंडी में अच्छी कीमत मिलती है। खरबूजे की फसल में एक फायदा यह भी है कि यह अन्य फसलों के अपेक्षाकृत कम समय में तैयार हो जाती है, गर्मी में अच्छी कमाई देती है।