किसान भाई मई महीने में नहीं फरमाना चाहते आराम, तो जाने कौन-सी फसलें लगाएं, किन ग्रीष्मकालीन फसलों से होगा मुनाफा

On: Sunday, April 27, 2025 4:50 PM
ग्रीष्मकालीन फसलों

मई की तपती गर्मी में भी किसान कुछ फसले लगा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मई में कौन-कौन सी सब्जियां, अनाज आदि की खेती कर सकते हैं, आइये ग्रीष्मकालीन फसलों के बारे में जानें-

मई में खेती

रबी फसल की कटाई के बाद खाली-पड़ी जमीन में किसान खेती कर सकते हैं। मई महीने में भी कई फसले लगा सकते हैं। मई में तापमान अधिक हो जाता है, जिससे सिंचाई की अधिक जरूरत पड़ती है, और कुछ फसल से उत्पादन भी कम मिलता है। लेकिन अगर किसान समय के अनुसार फसल का चुनाव करें तो अच्छा उत्पादन, कम पानी में भी लिया जा सकता है। जिसमें उन फसलों का चुनाव करना होगा जो गर्मी में भी अच्छा उत्पादन दे, तभी किसानों को फायदा होगा।

ग्रीष्मकालीन सब्जियों की खेती

मई में खेती करना है तो किसान गर्मी वाली सब्जिया लगा सकते हैं। अगर आप कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सब्जियों की खेती कर सकते हैं। लागत भी कम आती है। जिसमें लौकी, करेला, तोरई, टिंडा, ककड़ी, बैंगन, भिंडी आदि की खेती इस समय किसान कर सकते हैं। अगर आपके यहां तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है तो पहले नर्सरी तैयार कर सकते हैं। उसके बाद रोपाई कर सकते हैं। गर्मी में बेल वाली सब्जी की खेती कर रहे है तो मचान विधि जरूर अपनायें। नहीं तो बरसात में दिक्क्त हो सकती है।

यह भी पढ़े- गोबर खाद का करेंगे इस्तेमाल तो 31,500 रु किसानों को देगी सरकार, प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र भी मिलेगा, जाने किन कागजातों के साथ करना है आवेदन

अनाज की खेती

मई में कुछ किसान अनाज की खेती भी कर सकते हैं, जैसे की मक्का, ज्वार आदि की खेती कर सकते है। इसके आलावा नेपियर घास भी लगा सकते हैं। शंकर नेपियर घास मई महीने में लगाई जा सकती है। 50 से 60 दिन यानी की 2 महीने में यह फसल तैयार हो जाती है। मई महीने में जायद फसले भी लगा सकते हैं। जैसे कि अरहर, सोयाबीन, मूंग और उड़द की खेती की जा सकती है। मई महीने में धान की नर्सरी भी तैयार कर सकते हैं। लेकिन तापमान देख कर ही किसी भी फसल का चुनाव करें। अलग-अलग क्षेत्र में तापमान अलग हो सकता है।

यह भी पढ़े- पशुओं के लिए छत बनाने के लिए पशुपालकों को सरकार दे रही है 1 लाख 60 हजार रुपये, जानें किन दस्तावेजों के साथ कहां करें आवेदन

Leave a Comment