कपास की खेती में अधिक उपज के लिए अच्छी किस्म का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण काम होता है तो चलिए इस लेख के माध्यम से कपास की इस किस्म के बारे में विस्तार से जानते है।
अप्रैल-मई में करें कपास की इस किस्म की खेती
कपास की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है आज हम आपको कपास की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है ये किस्म पत्ती मोड़क रोग के लिए प्रतिरोधी होती है इसकी खेती में लागत ज्यादा नहीं आती है इसके रेशे की लंबाई 27.22 मिलीमीटर और मजबूती 28.86 ग्राम व टेक्स है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है कपास की आएस-2827 किस्म की खेती की ये अमेरिकन कपास की एक उच्च उपज देने वाली वैरायटी है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप अमेरिकन कपास की आएस- 2827 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अमेरिकन कपास की आएस- 2827 किस्म की खेती के लिए अप्रैल-मई का महीना बहुत उपयुक्त होता है। इसके पौधे इसक किस्म के बीज के माध्यम से लगाए जाते है। इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली मिट्टी अच्छी होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए ताकि मिट्टी अच्छी तरह से ढीली हो जाए बुवाई के लिए 10 से 12 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता होती है बीजों को 2-3 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 165 से 175 दिन में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप अमेरिकन कपास की आएस- 2827 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलेगी क्योकि ये बाजार में बहुत बिकती है इसका इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में खूब होता है एक हेक्टेयर में अमेरिकन कपास की आएस- 2827 किस्म की खेती करने से करीब 30.5 क्विंटल की उपज देखने को मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है।