इन पौधों के फूल बहुत ज्यादा खुशबू देने वाले होते है इनको घर में लगाने से इनकी सुगंध पूरे घर में महकती रहती है तो चलिए जानते है कौन से पौधे है।
घर में लगाएं इत्र सी खुशबू देने वाले ये पौधे
अक्सर कुछ लोगों को पेड़ पौधे लगाने का बहुत ज्यादा शोक होता है और अपने घर के बगीचे बालकनी में तरह तरह पौधे लगाना पसंद करते है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा खुशबू देने वाले होते है इन पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है ये कम रखरखाव वाले पौधे होते है इन पौधों को घर में जरूर लगाना चाहिए क्योकि इनमे बहुत सुन्दर फूल खिलते है।
स्वर्ण चंपा
स्वर्ण चंपा एक सुगंधित फूल वाला पौधा है जो मैगनोलियासी परिवार से संबंधित है इस पौधे में बहुत ज्यादा खुशबू वाले फूल खिलते है इसकी खुशबू पूरे घर को महकाती है। इस पौधे को देखभाल की जरूरत नहीं होती है ये पौधा गर्मी में शेड का काम करता है छोटे दूसरे पौधों को छाया देता है इस पौधे की खासियत ये की इसमें मिलीबग कीड़े नहीं लगते है स्वर्ण चंपा के पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।

मधुकामिनी का पौधा
मधुकामिनी एक सुगंधित खुशबू देने वाला खूबसूरत फूल का पौधा है जिसे मुरैना पैनिकुलता भी कहा जाता है। ये अपने अत्यधिक सुगंधित सफेद फूलों के लिए जाना जाता है। इसके फूल रात के समय खिलते है। इसके पौधे को आप नर्सरी से लाकर घर में आसानी से लगा सकते है। मधुकामिनी के पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।

जूही का पौधा
आप अपने घर में जूही का पौधा भी लगा सकते है जूही का पौधा जैस्मिन के परिवार का एक सदस्य है और इसके पौधे में छोटे सफेद फूल खिलते हैं इस पौधे को घर के अंदर या बाहर दोनों जगह उगाया जा सकता है इस पौधे के फूल बहुत सुन्दर और खुशबूदार होते है इसकी खुशबू दूर-दूर तक जाती है। इसके पौधे को ज्यादा केयर की जरूरत भी नहीं होती है इसलिए जूही का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए।
