धान की ये किस्म की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि ये कम अवधि वाली और कम पानी में तैयार होने वाली किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
कम पानी में तैयार होगी धान की ये किस्म
धान की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है इसकी खेती में पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है लेकिन आज हम आपको धान की एक ऐसी वैरायटी के बारे में बता रहे है जो कम पानी में भी ज्यादा उत्पादन देती है धान की ये किस्म जीवाणु झुलसा, झोंका और कंडुआ जैसे रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है और ये तना छेदक, भूरा छेदक और पत्ती फुदका जैसे कीटों के प्रति सहनशील होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है धान की सबौर कुंवर किस्म की खेती की ये धान की एक नई किस्म है जिसे कम अवधि में तैयार होने, अधिक पैदावार देने और कम पानी की आवश्यकता होने के कारण किसानों के लिए फायदेमंद माना जाता है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप धान की सबौर कुंवर किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। धान की सबौर कुंवर किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इस मिट्टी में जल धारण क्षमता अच्छी होती है जिससे फसल को पर्याप्त पानी मिल जाता है। इसकी बुवाई के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 120 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप धान की सबौर कुंवर किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ अधिक उपज भी देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में धान की सबौर कुंवर किस्म की खेती करने से करीब 88 क्विंटल की पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। धान की ये किस्म उच्च उपज देने वाली होती है।