लोबिया की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, चलिए आपको इसकी खेती के फायदे और इसके बीजों पर कहां बंपर छूट मिल रही है यह जानेंगे-
लोबिया की खेती में फायदा
लोबिया की खेती करने से किसानों को कई तरह के फायदे होते हैं। गर्मियों में लोबिया की खेती करके किसान यह फायदे लें सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होती है। जिससे सेहत के लिए यह फायदेमंद है। इसके अलावा इसकी खेती करने से जमीन भी उपजाऊ होती है। लोबिया फलीदार पौधा होता है। जिसमें पतले लंबी फलियां होती हैं। जब कच्ची होती है तो इसकी सब्जी बनाकर खाई जाती है और पक जाने के बाद दाल के रूप में यह काम आती है। इतना ही नहीं कुछ लोग इसे चारे के लिए भी लगाते हैं। हरी खाद के नाम से भी लोबिया की खेती जानी जाती है।
क्योंकि लोबिया की जड़ मिट्टी में नाइट्रोजन फिक्स करती है। मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। अगर आप लोबिया की खेती करना चाहते हैं तो चलिए इसकी बढ़िया वैरायटी के बीज के बारे में जानते हैं और उसकी कीमत भी जानेंगे।

लोबिया का बीज
लोबिया की खेती करने जा रहे हैं तो इसकी बढ़िया वैरायटी का चयन करें। जिसमें आपको बता दे कि शंभू किस्म बीज बढ़िया है। लोबिया की शंभू किस्म के बीज राष्ट्रीय बीज निगम के ऑनलाइन स्टोर पर सस्ते में मिल रहे हैं। लोबिया की खेती मैदान क्षेत्र में फरवरी से अक्टूबर तक होती है। इसके अलावा गर्मी में जून से जुलाई लोबिया की खेती की जाती है। 1 हेक्टेयर में लोबिया की खेती से 100 से लेकर 120 क्विंटल उत्पादन मिल जाएगा। लोबिया की जो शंभू किस्म है यह बैक्टीरियल ब्लाइट प्रतिरोधी है। इसकी साल में तीनों सीजन में खेती कर सकते हैं।
यानी की गर्मी, बरसात और बसंत में भी। इसकी फलियों का रंग हल्का हरा और मोटा आकार में होती है। 20 से 22 सेंटीमीटर लंबी होती है। चलिए जानते हैं कीमत के बारे में।
शंभू किस्म बीज की कीमत
लोबिया की शंभू किस्म के बीज बढ़िया बीज है, और राष्ट्रीय बीज निगम के ऑनलाइन स्टोर में 36% छूट के बाद दिए जा रहे हैं। 100 ग्राम बीज की कीमत 81 रुपए रखी गई है। जिसे घर बैठे आर्डर करके मंगवा सकते हैं। राष्ट्रीय बीज निगम का ऑनलाइन स्टोर है। जिसे एनएससी स्टोर कहते हैं। जितने बीज के पैकेट चाहिए तो यहां से आर्डर कर सकते हैं।