मोगरा के पौधे का विकास तेजी से हो और 6 महीने तक लगातार फूल खिलते रहे इसके लिए यहां पर आपको फ्री की खाद की जानकारी दी गई है-
मोगरा फूल
मोगरा फूल सफेद रंग का सुंदर और खुशबूदार फूल है। इसका पौधा गमले में और जमीन पर भी लगा सकते हैं। इस समय इसे देखभाल की जरूरत है। जिसमें हम आपको खाद की जानकारी देने जा रहे हैं। जिसे खरीदने के लिए बाजार नहीं जाना पड़ेगा। घर पर यह खाद तैयार हो जाएगी। इसे 15 दिन के अंतराल में देंगे तो पौधे में अच्छा विकास देखने को मिलेगा। हरा भरा घना हो जाएगा। नई कालिया आएंगी और 6 महीने तक लगातार फूल आएंगे। गर्मी से बरसात तक फूल ही फूल होंगे।
इसके लिए यहां पर आपको एक लिक्विड फर्टिलाइजर दरअसल एक बायोएंजाइम डालना है, और एक पाउडर के रूप में खाद देनी है। यह दोनों चीज एक ही चीज से बनेगी, जो आमतौर पर घरों में फेंक दी जाती है तो चलिए बताते हैं यह दो चीज कौन सी है।

सबसे पहले यह बायोएंजाइम डालें
अगर आपके मोगरे का पौधा सूख रहा है तो सबसे पहले उसकी कटिंग करें। हार्ड प्रूनिंग यहां पर करनी है। जिससे पौधे में नई शाखाएं आएंगी और ज्यादा फूल आएंगे। इसके बाद हम बायोएंजाइम बनाएंगे और उसका इस्तेमाल करेंगे। तो चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानिए-
- इस बायोएंजाइम को बनाने के लिए आपको केले के छिलके लेने हैं।
- यहां पर तीन भाग केले के छिलके और एक भाग गुड़ लेना है और 10 भाग पानी।
- केले के छिलके लेकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काटना है।
- फिर पानी, छिलके और गुड़ को एक प्लास्टिक की बोतल में डालकर बंद कर देना है।
- ऊपर थोड़ी जगह खाली होनी चाहिए डब्बे में। क्योकि इसमें गैस बनती है।
- इसे 2 से 3 महीने के लिए बंद करके रखना है।
- जिसमें शुरुआत के 1 महीने आपको रोज ढक्कन को खोलना है और बंद करना है। ताकि गैस निकल जाये नहीं तो यह फट जाता है।
- इस बोतल को छाया वाली जगह पर रखना है। जहां पर दिन के सीधी धूप या कोई भी रोशनी ना आती हो।
- फिर जब इसका इस्तेमाल करना है तो 20 एमएल बायोएंजाइम, 2 लीटर पानी में मिलाकर गमले में मिट्टी में करीब 5 से 10 इंच के तीन छेंद करना हैं और इस मिश्रण को डालना है।
- इसके बाद 10 दिन में आपको रिजल्ट अच्छा देखने को मिलेगा। उसके बाद एक और खाद देनी है चलिए उसके बारे में जानते हैं।
अगर आपके पास बायोएंजाइम पहले से बना रखा नहीं है तो पौधे की हार्ड ट्रेनिंग करने के बाद गमले के किनारो की मिट्टी को निकाल कर नया मिट्टी का मिश्रण जिसमें गोबर की पुरानी खाद, मिट्टी, थोड़ी सी चावल की भूसी, नीम खली मिलाकर के भरे और पानी दे।
फ्री का यह पाउडर खाद डालें
बायोएंजाइम देने के बाद हम फ्री का एक पाउडर खाद डालेंगे यह केले के छिलके की खाद है। इसे भी बनाने के लिए केले के छिलके लेने हैं। उन्हें एक दिन धूप में सुखाएं। अगर वह बढ़िया से नहीं सूख रहा है तो एक दिन और दिन सुखाएं, जब तक वह बढ़िया हाथों से टूटते नहीं है। उसके बाद मिक्सर में उन्हें पीसकर पाउडर बना ले और मिट्टी के गुड़ाई करके इस पाउडर को मिलाना है। तो दो चम्मच आप डाल सकते हैं। यह पाउडर डालने से पौधे में फूल ज्यादा आएंगे। इसे 15 दिन के अंतराल में एक चम्मच दें सकते है। यह पाउडर 6 माह तक रख सकते है।
यह भी पढ़े- गर्मी में पौधों को दें ये ठंडी खाद, जड़ों को मिलेगी ठंडक, विकास होगा तेजी से, फूलों की नहीं होगी कमी