मिट्टी में कीड़े लग चुके है या मिट्टी को कीड़ों से बचाना चाहते है तो ये लेख आपके लिए है। इसमें मिट्टी के कीड़े मारने की दवा और घरेलु उपचार भी बताएं गए है-
मिट्टी में कीड़े
अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो आप जानते होंगे कि गमलों में पौधे को हरा-भरा रखने के लिए सिर्फ पानी या धूप ही नहीं बल्कि और भी कई चीजों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सबसे पहले तो पौधा लगाते समय मिट्टी की जांच, मिट्टी उपजाऊ है या नहीं जैसे सवाल सामने होते हैं। इन सभी की देखभाल करने के बाद आती है एक और बड़ी समस्या और वह गमलों और मिट्टी में कीड़े लगने की समस्या।
मिट्टी में लगातार नमी और पानी जमा होने के कारण गमलों और मिट्टी में कीड़े लग सकते हैं, लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि आपके पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए आज हम आपको बताएंगे मिट्टी और गमलों से कीड़ों को हटाने के आसान तरीकों और दवाओं के बारे में। आइये जानते हैं:
ये भी पढ़ें: पौधे में कीड़े मारने की दवा
कितने प्रकार के कीड़े मिट्टी में लगते है
पौधों की मिट्टी में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई तरह कीड़े लग सकते हैं। जिनमें कुछ सामान्य हैं जैसे सफ़ेद मक्खी, थ्रिप्स, लाल मकड़ी माइट, लीफ माइनर्स, दीमक, मिलीबग, एफिड्स (काले कीड़े), कैटरपिलर, जैसिड और विवील्स आदि। ये सभी कीड़े मिट्टी के साथ-साथ पौधे की ग्रोथ में भी अड़चन का काम करते हैं और इनका इलाज जल्द से जल्द करना जरुरी होता है।
मिट्टी से कीड़े भगाने के घरेलू उपचार
कुछ कीड़े मिट्टी के लिए खाद का काम करते हैं, इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है लेकिन कीड़ों की संख्या बहुत ज्यादा हो तो ये आपके पौधे के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। शुरुआत में ये कीड़े मिट्टी में लगने के बाद पौधों की जड़ों को खाने लगते हैं, जिसकी वजह से पौधे सूख जाते हैं। इन कीड़ों को मिटाने के लिए कुछ घरेलु उपचार ये हो सकते हैं-
- धूप में सुखाएं– इन कीड़ों को मिटाने के लिए मिट्टी को धूप में सुखाएं, तेज धूप से कीड़े मर जाते हैं जिसके बाद आप मिट्टी को छान लें। इन कीड़ों को मिटाने के लिए मिट्टी को धूप में सुखाएं, तेज धूप से कीड़े मर जाते हैं जिसके बाद आप मिट्टी को छान लें। यह मिट्टी से कीड़े मारने का मुफ्त का उपाय है।
- विनेगर होगा कारगर– यदि आपके गमले की मिट्टी में कीड़े हैं, तो एक बाल्टी पानी में 6 से 7 चम्मच विनेगर डालकर इसका घोल तैयार कर लें। अब मिट्टी पर इसका छिड़काव कर दें और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें। एक या दो दिन में मिट्टी उलट-पलट करके देखें आप पाएंगे की मिट्टी के कीड़े काफी हद तक कम हो गए हैं।
- नीम के पत्तों से भागेंगे कीड़े– नीम के पत्ते पौधों और मिट्टी से कीड़ों को मिटाने के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं। आप नीम के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें और जब भी पौधा लगायें तो मिट्टी में इस पाउडर को मिक्स कर दें। नीम के पत्तों में जो गुण होते हैं वे कीटनाशक का काम करते हैं।
- गमलों की सफाई नियमित रूप से करें- मिट्टी और गमलों में कीड़े लगने का मुख्य कारण गमलों और उनके आसपास की गंदगी भी हो सकती है। कई बार बारिश के सीजन में मिट्टी के ऊपर काई जम जाती है, बाहरी कचरा गिर जाता है। इन वजहों से भी मिट्टी में कीड़े लग सकते हैं इसलिए आपको गमलों और गार्डन की साफ़-सफाई लगातार करती रहना चाहिए।
- साबुन के पानी से मिटेंगे मिट्टी में लगे काले कीड़े– आपने देखा होगा कि कई बार हमारे पौधों और मिट्टी बहुत छोटे और काले कीड़े लग जाते हैं। ये कीड़े पौधों का रस पीकर उनको सुखाने का काम करते हैं। यदि इन काले कीड़ों को ना भगाया जाये तो ये पौधे को बड़ी आसानी से सुखा सकते हैं। इन काले कीड़ों को भगाने के लिए आप साबुन के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए एक बाल्टी में साबुन को घोल लें और उस पानी का छिड़काव मिट्टी और पौधों पर करें। इसके अलावा आप कपूर, निम्बू के छिलके, निम्बू का रस, हल्दी और काली मिर्च का उपयोग करके भी इन काले कीड़ों को मिट्टी से भगा सकते हैं।
अगर यह किया तो कभी नहीं लगेंगे गमलों और पौधों की मिट्टी में कीड़े।

मिट्टी के कीड़े मारने की दवा
मिट्टी में कीड़े मारने के लिए कई प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। यहाँ कुछ सामान्य दवाएं दी गई हैं-
- कार्बोफ्यूरान (Carbofuran): यह एक प्रभावी कीटनाशक है जो मिट्टी में कीड़ों को मारने में मदद करता है।
- फोरेट (Furadan): यह एक अन्य प्रभावी कीटनाशक है जो मिट्टी में कीड़ों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- डायमेथोएट (Dimethoate): यह एक कीटनाशक है जो मिट्टी में कीड़ों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- क्लोरपाइरीफॉस (Chlorpyrifos): यह एक कीटनाशक है जो मिट्टी में कीड़ों को मारने में मदद करता है।
यह ध्यान रखें कि इन दवाओं का उपयोग करने से पहले आपको उनके निर्देशों का पालन करना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि आप उनका सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से उपयोग कर रहे हैं।
मिट्टी में लगने वाले सफ़ेद कीड़ों से ऐसे पाएं छुटकारा
मिट्टी में सफ़ेद कीड़ों का लगना बेहद आम बात है। यह सफ़ेद कीड़े मिट्टी के उपजाऊ गुणों को खत्म करने के साथ-साथ पौधों की वृद्धि को भी रोकने का काम करते हैं। यदि आपको मिट्टी में सफ़ेद कीड़े अधिक दिख रहे हैं तो इसे भगाने के लिए आप एस्पिरिन टैबलेट का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले 1/4 बाल्टी पानी में दो एस्पिरिन टैबलेट्स को मिक्स कर दें और जब यह पूरी तरह से घुल जाये तो स्प्रे बॉटल की मदद से मिट्टी में इसका छिड़काव करें।
एस्पिरिन के घोल को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि स्प्रे का छिड़काव सिर्फ मिट्टी में होना चाहिए पौधों पर नहीं और एस्पिरिन टैबलेट का इस्तेमाल अधिक न करें मात्रा केवल 2 टैबलेट्स की ही रखें। इस दवा का उपयोग करके आप आसानी से मिट्टी में लगे सफ़ेद कीड़ों को भगा सकते हैं।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।
यह भी पढ़े- गर्मी में पौधों को दें ये ठंडी खाद, जड़ों को मिलेगी ठंडक, विकास होगा तेजी से, फूलों की नहीं होगी कमी