आम का पेड़ फलों से भर जाएगा, बोर और फल नहीं गिरेंगे, डीजल और ग्रीस का यह उपाय करके कीटो के आक्रमण से फल को बचाएं

अगर चाहते हैं कि आम का पेड़ में कीटों की समस्या ना आए, फल ना गिरे, तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा डीजल ग्रीस का उपाय करके आम की पैदावार बढ़ा सकते हैं-

आम के पेड़ में समस्या

आम का सीजन आ गया है, अगर आपने भी आम के पेड़ लगाए हुए हैं तो आपको बता दे कि आम के फल गिरने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे तेज हवाएं, तापमान, लू आदि। लेकिन यह सब चीज किसान के नियंत्रण में नहीं है। इन्हें रोक नहीं सकते। लेकिन आम के बोर और फल गिरने का एक कारण कीट भी होते हैं। जैसे कि मिलीबग, इन्हें रोका जा सकता है। इस समय आम के पेड़ों को मिलीबग से कैसे बचाएं, इसके बारे में हम जानेंगे। लेकिन इससे पहले आपको बताते हैं कि अगर आम के पेड़ में मिलीबग, सफेद कीट लग जाते हैं तो इसके लिए क्या करना है।

आम के पेड़ में मिलीबग

मिलीबग कीट रुई की तरह सफेद रंग का दिखता है। जब यह फैल जाता है तो ऐसा लगता है कि जैसे पेड़ में पत्तियों में दही लग गई हो। इससे बहुत नुकसान होता है। यह फल तने पत्तियों के रस चूस लेते हैं और अपना भोजन बनाते हैं। आम की पैदावार इससे घट जाती है। मिलीबग आम के बोर और फल गिरने का काम करते हैं। आम की गुणवत्ता खराब करते हैं। यह मिट्टी से होते हुए पूरे पेड़ में फैल जाते हैं। इससे आम का मंजर सूख जाता है।

यह आम के पेड़ की छाल में अंडे देते हैं और जब गर्मी बढ़ती जाती है तो अंडे से लार्वा बन जाता है, और इनकी संख्या बढ़ती ही जाती है तो चलिए इसका उपचार जानते हैं।

यह भी पढ़े- नींबू के पौधे में नहीं आ रहे फूल या फल तो रसोई में रखी ये 1 चीज करेगी जादू, फूल-फल से भर जाएगा पौधा, कीटो की भी समस्या नहीं आएगी

मिलीबग को चढ़ने से कैसे रोके

अगर अभी तक आपका आम के पेड़ में मिलीबग नहीं चढ़ा है तो उसको चढ़ने से रोकने के लिए जमीन के ऊपर पेड़ के तने में ग्रीस और डीजल के साथ इंसेंटिसाइड मिला करके एक मिश्रण तैयार करें और उसे चारों तरफ पोत दें। यह एक लेप जिसे आपको तने में लगा देना है। इससे मिट्टी से होते हुए आम के पेड़ में मिलीबग नहीं चढ़ पाएंगें। ग्रीस चिकना होता है इससे उन्हें चढ़ने में दिक्क्त होगी और कीटनाशक से वह खत्म होंगे। लेकिन अगर मिलीबग फैल चुका है तो चलिए जानते है इसे क्या करना है।

मिलीबग कैसे हटाएँ

आम के पेड़ में मिलीबग कीट फैल चुका है तो उसे पेड़, बोर और फल को बचाने के लिए नीम का अर्क का छिड़काव कर सकते हैं। इससे मिलीबग की समस्या खत्म हो सकती है। मिलीबग जैसे कीटों को रोकने में यह काम आता है।

यह भी पढ़े- गर्मी में पौधों को दें ये ठंडी खाद, जड़ों को मिलेगी ठंडक, विकास होगा तेजी से, फूलों की नहीं होगी कमी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment